{"_id":"67dc6057b8aa19feee0adade","slug":"dm-uncle-i-am-short-of-money-i-will-not-be-able-to-study-please-help-me-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131452-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डीएम अंकल...पैसों की तंगी है, पढ़ाई नहीं कर पाउंगी...मदद करिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डीएम अंकल...पैसों की तंगी है, पढ़ाई नहीं कर पाउंगी...मदद करिए
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने बृहस्पतिवार को ब्लाॅक सुजानगंज का निरीक्षण किया व लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नौ वर्षीय बच्ची ने डीएम अंकल से कहा कि पैसों की तंगी है। ऐेसे में उसकी पढ़ाई आगे नहीं हो पाएगी। इस प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई करते डीएम ने बच्ची को आर्थिक सहायता दिलवाई। जिलाधिकारी ने बताया कि बच्ची अपने दादा के साथ आई थी। उसने बताया कि गंभीर बीमारी से मां का निधन सितंबर 2024 में इलाज के दौरान हो गया। मां की मौत के बाद पिता को शराब की लत लग गई। वे अक्सर नशे में रहते हैं। इस कारण घर की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इससे पढ़ाई कर पाना मुश्किल है। बच्ची ने डीएण से मदद करने का अनुरोध किया। इस पर डीएम ने मौके पर जिला प्रोबेशन व बाल संरक्षण अधिकारी विजय कुमार पांडेय को बुलाकर बच्ची की सहायता करने का निर्देश दिया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बालिका व उसके दादा से बात करके मिशन वात्सल्य की उपयोजना छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। विजय कुमार ने बताया कि परिवार के दोनों बच्चों को शिक्षा जारी रखने के लिए 4000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही आवेदन स्वीकृत करने को कहा।
खुटहन ब्लॉक की सोनिया को मिलेंगे 7500 प्रति माह
जिलाधिकरी ने खुटहन ब्लॉक में जनसुनवाई के दौरान सोनिया देवी नामक महिला को आर्थिक मदद दिलाई। उन्होंने बताया कि सोनिया के पति की मौत हो चुकी है। उसके दो बच्चे हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोनिया देवी के दो बच्चों का उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) का आवेदन भरा गया है। जो जिलाधिकारी द्वारा माह सितंबर 2024 में स्वीकृत किया गया। दोनों बच्चों के खाते में माह अक्तूबर, नवंबर व दिसंबर 2024 का पैसा 7500 रुपये भेजा गया है। सोनिया ने बताया कि उन्होंने खाता चेक नहीं किया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने धनराशि भेजने की स्लिप की फोटो काॅपी दे दी।