फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM SP jaunpur reached jail searched barracks

जेल पहुंचे डीएम-एसपी, बैरकों की ली तलाशी

Sat, 29 Aug 2020 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
DM SP jaunpur reached jail searched barracks
जिला कारागार का निरीक्षण कर बाहर बाते डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। डीएम और एसपी ने शनिवार अपराह्न जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बैरकों की तलाशी ली गई। हालांकि जेल में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसपी अशोक कुमार दोपहर में करीब पौने तीन बजे जिला कारागार पहुंचे। पुलिस बल के साथ एक-एक बैरकों की तलाशी ली। जेल में इस वक्त महिला, अस्पताल समेत कुल 13 बैरक हैं। इन बैरकों में 1305 बंदी हैं। हालांकि इस जेल की क्षमता महज 320 बंदियों की है। अफसरों ने बंदियों से भी जेल की व्यवस्था के बारे में पूछताछ की। मेस और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जेल की व्यवस्था और साफ सफाई पर अफसरों ने संतोष जताया। डीएम ने बताया कि समय-समय पर जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है। जेल की बैरकों की तलाशी कराई गई लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। मेस और अस्पताल की व्यवस्था भी संतोषजनक पाई गई। सफाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया गया। जेलर राजकुमार ने डीएम को बताया कि इस वक्त जेल में 1305 बंदी हैं, जबकि डेढ़ सौ बंदी अस्थाई जेल में रखे गए हैं। जेल में बैरकों के बरामदे को लोहे की जाली से घेरकर तीन नई बैरकों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के बाहर आते ही हुई तलाशी
जौनपुर। वैसे तो जिला जेल का निरीक्षण समय-समय पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीमें करती हैं, मगर शनिवार को हुई जांच के बाद लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। यह संयोग ही है कि डीएम-एसपी ने जेल की तलाशी तब ली, जब एक दिन पहले ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह जेल से रिहा हुए। वह करीब 109 दिनों तक इस जेल में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed