फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM-SP did a foot march in the city, peace committee meeting held in police stations

डीएम-एसपी ने किया शहर में पैदल मार्च, थानों में हुई शांति समिति की बैठक

Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM-SP did a foot march in the city, peace committee meeting held in police stations
आगामी त्योहार के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अपने-अपने स्तर से तैयारियों में जुटा हुआ हैं। जिलेभर में जगह-जगह मंगलवार को थानों में शांति समिति की बैठक हुई। वहीं, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने शहर में पैदल मार्च किया। इस दौरान जनपदवासियों से त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर जॉइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे आदि उपस्थित रहे। मडि़याहूं कोतवाली परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी अर्चना ओझा की अध्यक्षता में बैठक हुई। क्षेत्राधिकारी संत प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि एक ही दिन ईद व अक्षय तृतीया का पर्व पड़ रहा है। इस दौरान मस्जिदों में नमाज अदा करने की कोई पाबंदी नहीं है, लेकिन पर्व पर किसी तरह से जुलूस आदि निकालने के लिए आयोजक अपने शपथ पत्र के साथ सक्षम अधिकारी से अनुमति लेना होगा। धार्मिक स्थलों पर लगे माइक की आवाज मानक के अंदर होनी चाहिए। उप जिलाधिकारी अर्चना ओझा ने नगर के समस्त लोगों से अपील किया कि शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाए। उन्होंने नगर पंचायत को सफाई व्यवस्था पेयजल के लिए निर्देश दिया। बैठक में कोतवाल किशोर कुमार चौबे, अत्ताउल्लाह खान, आलमगीर आजमी, राजेश पांडेय, अनिल निगम, गुड्डू खान, रमेश निगम, कफील अहमद आदि लोग मौजूद रहे। केराकत में कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। उपजिलाधिकारी केराकत राजेश कुमार ने कहा कि बाहरी अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखे, त्योहार शांति का प्रतीक होता है उसे शांति व हर्षोल्लास से मनाए, कोरोना संक्रमण की वजह से दो साल बाद इस त्योहार को मनाने का अवसर मिला है। क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने कहा कि सभी लोग त्योहार को शांति व भाईचारे के साथ मनाएं। यदि किसी के द्वारा किसी भी तरह से कानून का उल्लंघन किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार अराजक तत्वों पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि केराकत नगर में अक्षय तृतीया के दिन जाम व अवांछनीय तत्वों से निपटने के लिए एक चौराहे से अंदर एंट्री होगी व दूसरे से निकलना होगा, हर चौराहे पर पुलिस बैरियर भी लगाया जाएगा। इस दौरान कोतवाल संजय वर्मा, कोतवाली क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी, केराकत नगर पंचायत अध्यक्ष विजय जायसवाल, सहित क्षेत्र के धर्मगुरु, ब्यापारी, ग्राम प्रधान सहित तमाम गड़मान्य उपस्थित रहे। इसके बाद एसडीएम ने चंदवक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की, जिसमें प्रधान एवं संभ्रांत उपस्थित रहे।बैठक में एसडीएम ने बताया कि त्योहारों को शांतिपूर्ण बनाएं अगर किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो प्रशासन को तत्काल सूचना दे। जो गलत करेगा उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार,बजरंगनगर चौकी प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह, पतरही चौकी प्रभारी रामबहादुर यादव,अरुण कुमार पांडे, संजय कुमार यादव, संजय कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह,दीनू पांडे, प्रधान चंद्रकेश यादव, सोनू यादव,हरेंद्र कुमार, रामसहाय मोहम्मद असलम निसार अहमद कमरुद्दीन अंसारी सभी स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed