फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM seeks report in ITI embezzlement case

Jaunpur News: आईटीआई गबन मामले में डीएम ने मांगी आख्या

Thu, 28 Nov 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
DM seeks report in ITI embezzlement case
सिद्दीकपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र (आईटीआई) में 2019 से 2021 के बीच प्रायोगिक परीक्षाओं के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला प्रकाश में आया है। इस चौंकाने वाले इस मामले में फर्जी हस्ताक्षरों व अयोग्य शिक्षकों की नियुक्ति के जरिए लाखों रुपये इधर से उधर किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि लिपिक ने परीक्षा के दौरान फर्जी सूची तैयार की। नोडल केंद्र से निजी केंद्रों के लिए अंक अवॉर्ड शीट से जारी कर दिए। यह कृत्य न केवल संस्थान की गरिमा पर सवाल खड़े करता है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ करता है।
विज्ञापन

इस घोटाले का खुलासा तब हुआ जब आरटीआई कार्यकर्ता रमेशचंद्र ने इस मामले की शिकायत जफराबाद विधायक के माध्यम से की। गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के संयुक्त निदेशक कृष्ण मोहन सिंह ने जांच शुरू की। उन्होंने कागजात मांगे, लेकिन प्रबंधन इन्हें प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। यह स्पष्ट करता है कि संस्थान में भ्रष्टाचार का खेल कितने बड़े स्तर पर चल रहा था। अमर उजाला ने इस गंभीर मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिससे जिले में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी जौनपुर दिनेश चंद्र ने मामले का संज्ञान लेते हुए आईटीआई के प्राचार्य को फौरन विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। वही लिपिक सुनील प्रजापति ने बताया कि सिर्फ मुझे फसाने के लिए साजिश रची जा रही है। इस मामले में कोई तथ्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed