फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM made a settlement in the dispute between four brothers in Samadhan Diwas

Jaunpur News: समाधान दिवस में डीएम ने चार भाइयों के विवाद में कराया समझौता

Sun, 29 Sep 2024 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
DM made a settlement in the dispute between four brothers in Samadhan Diwas
जौनपुर। जनता की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए शनिवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विवादों का निस्तारण कराया गया। उधर, जफराबाद में समाधान दिवस पर डीएम ने राजेपुर गांव के रहनेवाले चार भाईयों का 15 साल पुराना झगड़े को सुलह करके खत्म कराया। डीएम ने चार भाईयों श्रीपत यादव, रामपत यादव, लालबहादुर यादव और विजय बहादुर यादव को बुलाया। उनके विवाद की जानकारी ली। उन चारों के बीच मुंबई के कुछ प्रॉपर्टी के विवाद का झगड़ा था। 15 वर्षों से 14 बीघा जमीन झगड़े के कारण परती पड़ी रही। डीएम ने उन्हें काफी देर तक समझाया। समझाने के बाद चारों भाइयों ने सुलह समझौता कर लिया। कागज पर जमीन का नक्शा बनाकर मौके पर ही गोटी डालकर समझौता कराया। आदेश दिया कि जमीन को आधा-आधा जोते बोएं। राजमणि को प्रधानमंत्री आवास मिला है। वह अपना आवास बनवाएं। बरसठी: सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह की अध्यक्षता में बरसठी थाने पर समाधान दिवस आए 4 प्रार्थना पत्र में एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। सीओ ने सभी मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। सीओ ने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया कि भूमि संबंधी मामलों में बिना राजस्व निरीक्षक के कोई कार्रवाई न करें।
विज्ञापन

मड़ियाहूं में आए सात मामले

मड़ियाहूं। कोतवाली परिसर में समाधान दिवस तहसीलदार की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान तीन राजस्व और चार अन्य शिकायतें आईं। जिसमें चार का निस्तारण कर शेष संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए भेजा गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, प्रमोद श्रीवास्तव, पंकज पाठक सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed