फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM inspected the gas pipeline

गैस पाइपलाइन का डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the gas pipeline
सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासी मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्म? - फोटो : JAUNPUR
शहर के तारापुर कालोनी में चल रही गैस पाइपलाइन कार्य का डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निरीक्षण किया गया। कार्यदायी संस्था द्वारा जगह-जगह गड्ढे खोद कर छोड़ दिया गया है। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश मिश्रा को चेतावनी देते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का निर्देश दिया। जिससे बरसात में आमज मानस को समस्या नहीं होने पाए।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि बिना नोटिस के कोई सड़क खोद रहा है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता जल निगम सचिन सिंह को निर्देशित किया कि तत्काल सड़क को ब्लैक टॉप करते हुए ठीक कराएं। इस अवसर पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, नगर मजिस्ट्रेट आयुष चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज का निर्माण शीघ्र कराएं पूरा : डीएम
करंजाकला ब्लाक के सिद्दीकपुर में निर्माणाधीन उमानाथ सिंह स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण करने वाली कार्यदाई संस्था एवं प्राचार्य शिव कुमार के साथ बैठक कर डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में निर्माण निगम के आरई आरके सिंह ने बताया कि 265 मजदूर कार्य कर रहे हैं। जिस पर डीएम ने और अधिक मजदूर लगाकर काम पूरा कराने का निर्देश दिया। आरई ने बताया कि 15 सितंबर तक शैक्षणिक भवन के चतुर्थ तल की स्लैब ढाल दी जाएगी। डीएम ने तृतीय तल पर अवशेष फॉल सीलिंग कार्य एवं बायो केमिस्ट्री लैब को जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने तृतीय तल पर बने म्यूजियम, बायो केमिस्ट्री लैब, कम्युनिटी मेडिसिन हाल का स्थलीय निरीक्षण भी किया। जिसमें पाया कि लगभग कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण कराने देने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिया। इस अवसर पर सीडीओ साईं तेजा सीलम, बालाजी कंपनी के जीएम राजेश त्रिपाठी, टाटा कंपनी के आरसीएम रत्नेश सिंह, निर्माण निगम के जेई राजेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed