फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM inspected CHC

डीएम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

Fri, 29 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
DM inspected CHC
अनुपस्थित मिले दो चिकित्सक, मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन

डीएम ने किया निरीक्षण, आयुष्मान कार्डधारकों को उसी श्रेणी में किया जाए इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका, ओपीडी रजिस्टर और दवा स्टॉक देखा। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण में दो चिकित्सक अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी व्यक्त की। दोनों अनुपस्थित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, मेडिकल स्टोर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। इसमें सीएचसी पर सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध मिलीं। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय दुबे को निर्देश दिया कि बाहर की दवा नहीं लिखी जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई दवा सीएचसी पर उपलब्ध नहीं है तो उसे जिला मुख्यालय से मंगवा लिया जाए। जितने भी मरीज सीएचसी पर इलाज कराने आ रहे हैं, यदि उनका आयुष्मान कार्ड बना है तो उनका इलाज उसी कैटेगरी में किया जाए। लेबर रूम के स्थिति संतोषजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने आशा से कहा कि किसी भी बच्चे की मृत्यु इलाज के अभाव में नहीं होनी चाहिए, यदि उनकी स्थिति गंभीर हो रही है तो जिला अस्पताल भेज दिया जाए। इस मौके पर स्टाफ नर्स ममता राय, कामना सिंह, फूलमती देवी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed