फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM asked about the condition of electricity, villagers said the wire is dilapidated

Jaunpur News: डीएम ने पूछा बिजली का हाल, ग्रामीण बोले जर्जर है तार

Fri, 29 Sep 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
DM asked about the condition of electricity, villagers said the wire is dilapidated
जलालपुर। क्षेत्र के रेहारी गांव में शुक्रवार को जन चौपाल में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने ग्रामीणों से संवाद किया। पूछा कि बिजली का क्या हाल है तो ग्रामीणों की तरफ से आवाज आई कि सुधार की जरूरत है। 18 घंटे के शेड्यूल में महज 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। लटकते तारों की शिकायत की। इस पर डीएम ने 15 दिन के भीतर तार को ठीक कराकर रोस्टर के अनुसार आपूर्ति का भरोसा दिया। गांव में लगे सात ट्रांसफार्मर जलने और 96 खंभे टूटने के बारे में जानकारी ली। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात की। जटा शंकर सिंह ने राशन नहीं मिलने की शिकायत की। सीएचसी रेहटी के अधीक्षक डॉ. आलोक सिंह से बचे हुए लाभार्थियों को कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड तीन दिन में बनवाने का निर्देश दिया। पंचायत मित्र उदयशंकर सिंह को बुला कर ग्राम पंचायत के विषय में जानकारी ली। कक्षा एक व कक्षा छह की छात्राओं लड़कियों का सुमंगला पोर्टल पर चढ़ाने का निर्देश दिया। पीडी जायकेश त्रिपाठी ने गांव के विकास कार्यों के बारे में बताया। चमेला और भानमती ने पीएम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। इसपर डीएम ने समाधान करने का निर्देश कृषि विभाग को दिया। डीएम और सीडीओ ने गर्भवती महिला ज्योति देवी और चंचल को फल की टोकरी देकर गोद भराई की। नौनिहाल काव्या और शिवा का अन्नप्राशन कराया। तालाब के किनारे पौधरोपण किया। ग्राम प्रधान पति ओमप्रकाश सरोज को सूख रहे पेड़ों में पानी देने की व्यवस्था करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed