फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   DM arrested JE leaving duty and going to Benaras, suspended

ड्यूटी छोड़ बनारस जा रहे जेई को डीएम ने पकड़ा, निलंबित

Wed, 01 Apr 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM arrested JE leaving duty and going to Benaras, suspended
जौनपुर। राशन वितरण में लगी ड्यूटी छोड़कर बनारस जा रहे ग्राम्य विकास विभाग के जेई को डीएम ने बार्डर पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जेई की तैनाती आजमगढ़ जिले के मिर्जापुर ब्लाक में है। पूरे मामले से वहां के डीएम को भी अवगत कराया गया है। आजमगढ़ डीएम ने जेई को निलंबित करने की बात कही है।
विज्ञापन

सुनील कुमार पटेल मिर्जापुर ब्लाक में गाम्य विकास विभाग में जेई के रुप में तैनात हैं। उनकी तैनाती बुधवार को सरायमीर में राशन वितरण कार्य के लिए नोडल अफसर के रुप में लगाई गई। उन्हें दिन भर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में राशन का वितरण कराना था। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जौनपुर डीएम थानागद्दी के पास नाउपुर में बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बनारस की ओर आ रही कार को रोकवाया। कार सवार ने पहले तो खुद को आकस्मिक ड्यूटी का कर्मचारी बताते हुए पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाते हुए बार्डर से जाने देने की बात कही। मामला जब डीएम तक पहुंचा तो जेई की घिग्घी बंध गई। डीएम ने तत्काल पूरे प्रकरण से आजमगढ़ के डीएम को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आजमगढ़ डीएम ने जेई को निलंबन निलंबित किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

आधी ड्यूटी कर घर जाते पकड़े गए डाक्टर साहब
जौनपुर। नाउपुर के पास बार्डर पर चेकिंग के दौरान जिले में संविदा पर तैनात डॉ.रामनारायण पांडेय भी डीएम के हत्थे चढ़ गए। उन्हें रोककर जब डीएम ने बार्डर पार करने के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि वह बनारस से आते-जाते हैं। डॉक्टर की ड्यूटी सुबह 8 से 2 बजे तक है, मगर आधी ड्यूटी करने के बाद ही वह एक बजे ही घर जा रहे थे। इस पर सख्त नाराजगी जताते हुए डीएम ने ईमानदारी से ड्यूटी करने की नसीहत देते हुए वापस लौटा दिया। केराकत सीओ को निर्देश दिया कि अब डॉक्टर को तीन दिन में सिर्फ एक बार ही घर जाने की अनुमति दी जाए, वह भी ड्यूटी समय पूरा होने के बाद। निरीक्षण के दौरान एसपी अशोक कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed