{"_id":"62683adfc70e6e389e261e1e","slug":"dled-exam-started-at-three-centers-of-the-city-jaunpur-news-vns650455424","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के तीन केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के तीन केंद्रों पर शुरू हुई डीएलएड की परीक्षा
विज्ञापन
जौनपुर। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर शुरू हुई। द्वितीय सेमेस्टर के लिए तीन और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को परीक्षा के चलते सुबह आठ बजे ही शहर में जाम लग गया। किला रोड से लेकर कोतवाली, स्टेशन रोड, सब्जी मंडी और रासमंडल तक का इलाका जाम में जकड़ा रहा।
डीएलएड सत्र 2018 के द्वितीय सेमेस्टर के लिए नगर पालिका, जीजीआईसी और राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों केंद्रों पर सुबह 10 बजे से परीक्षाएं शुरू हुईं। नगर पालिका केंद्र पर 55, राज कॉलेज में 100 और जीजीआईसी केंद्र 101 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह सत्र 2019 के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में जीजीआई केंद्र पर 299, नगर पालिका केंद्र पर 284 और राज कालेज केंद्र 399 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। डायट के प्राचार्य मनीष कुमार सिंह ने बताया कि डीएलएड परीक्षा के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 अप्रैल से शुरू होगी। तीसरे सेमेस्टर के लिए नगर पालिका इंटर कालेज, जीआईसी, राज इंटर कॉलेज और मोहम्मद हसन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के चलते सुबह आठ बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों का जमावड़ा होने लगा था। सड़क पर दोनों तरफ वाहन खड़ा होने के कारण जाम की समस्या खड़ी हो गई। इसी करीब 10.30 पूर्वांचल विवि की परीक्षा छूटी तो समस्या और बढ़ गई। जाम को हटाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आठ बजे से करीब 11 बजे तक शहर में जाम लगा रहा।