फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diwali saw a lot of firecrackers, diyas illuminated houses and establishments.

Jaunpur News: दीपावली पर खूब दगे पटाखे, दीयों से जगमग रहे मकान और प्रतिष्ठान

Mon, 20 Oct 2025 07:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
Diwali saw a lot of firecrackers, diyas illuminated houses and establishments.
दीपावली मनाते बच्चे संवाद
जौनपुर। दीपोत्सव पर्व सोमवार को जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही शहर से लेकर गांवों तक घर और प्रतिष्ठान दीपों से जगमग हो गए। पटाखों की आवाज पूरे क्षेत्र में देर रात तक गूंजती रही। पटाखे, फुलझड़ी से घर जगमग हो उठे। बाजारों में भी खरीदारों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

त्योहार को देखते हुए लोगों ने अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में धन की देवी मां लक्ष्मी व बुद्धि के देवता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। घरों को मिट्टी के दीयाें व मोमबत्ती से रोशन किए। धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर के सामने आकर्षक रंगोली सजाकर माता लक्ष्मी का आह्वान किया। ग्रामीण इलाकों में खेत-खलिहान में भी दीये जलाकर धन-धान्य के लिए प्रार्थना की गई। माता लक्ष्मी की पूजा के लिए मकान से लेकर व्यावसायिक प्रतिष्ठान तक सजाए गए। वैदिक मंत्रों के बीच लोगों ने मां लक्ष्मी के साथ ही गणेश व रिद्धि-सिद्धि की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। घरों, प्रतिष्ठानों और देव स्थलों को फूलों की माला से सजाया गया। प्रतिष्ठानों को तो सुबह से ही सजाने का सिलसिला शुरू हो गया। ग्रामीण इलाकों में भी सुबह से ही घरों में सफाई का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को लोगों ने पूजा कर घरों को दीयों से रोशन किया। साथ ही पटाखे भी बजाए। बच्चों ने तो खूब पटाखे बजाए।
विज्ञापन

उधर, मीरगंज क्षेत्र के भटहर बाजार में दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा के लिए पंडाल सजाए गए हैं। जहां भक्त पहुंचकर पूजा कर रहे हैं। भटहर बाजार में गणेश पूजा, दुर्गापूजा के बाद अब लक्ष्मी जी की पूजा के लिए पंडाल सजाए गए हैं। जय मां लक्ष्मी पूजा समिति भटहर के अध्यक्ष ओम प्रकाश मौर्य का कहना है कि दूसरी बार लक्ष्मी जी की पूजा के लिए पंडाल सजाया गया है। धनतेरस पर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। दीपावली बाद विसर्जन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed