फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diwali gift to the poor, 21 crore installment of housing released

गरीबों को दीपावली पर तोहफा, आवास का 21 करोड़ की किस्त जारी

Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Diwali gift to the poor, 21 crore installment of housing released
जौनपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में महीनों से किस्त के इंतजार में बैठे लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। जिला प्रशासन की तरफ से दीपावली के त्योहार पर गरीबों को तोहफा दिया गया। जिले के करीब 2492 पात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किस्त का 21.25 करोड़ रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। जिससे इनका रुका हुआ आवास निर्माण कार्य गति पकड़ने लगेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत करीब आठ माह से लाभार्थियों को किसी प्रकार का कोई भुगतान नहीं हुआ है। जुलाई माह में विभाग को कुल 29 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ। ऐसे में छह सितंबर को 648 लाभार्थियों की प्रथम किस्त का 3.24 करोड़ का बजट जारी किया गया, वहीं द्वितीय किस्त के 904 लाभार्थियों में 13 करोड़ 56 लाख रुपये वितरित किए गए, यह किस्त 26 सितंबर को भेजी गई। तीसरी किस्त के 890 लाभार्थियों को 4.45 करोड़ रुपये की धनराशि भी 26 सितंबर को ही भेज दी गई।
विज्ञापन

अब तक बन चुके 18 हजार से अधिक आवास
वर्ष 2018 से पीएम आवास योजना शहरी का संचालन किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 24 हजार 227 आवास स्वीकृत हैं, जिसमें से 18 हजार 216 आवास पूर्ण हो चुके है। वर्ष 2022-23 में अप्रैल से लेकर अब तक 2953 आवास पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देशन में पीएम आवास शहरी के लाभार्थियों के खाते में बजट जारी किया जा रहा हैं। प्राप्त हुए 29 करोड़ के बजट के सापेक्ष अब तक 21.25 करोड़ का भुगतान खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। हर किस्त का भुगतान उन्हें ही किया जा रहा है, जिनका जीओ टैग हो चुका है।
- शैलेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर, प्रभारी पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed