फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divyangjan showed talent, people appreciated

दिव्यांगजनों ने दिखाई प्रतिभा, लोगों ने सराहा

Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Divyangjan showed talent, people appreciated
कोतवाली स्थित डायट परिसर में विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम दिव्यांग बच्चे को ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। डायट में समेकित शिक्षा के अंतर्गत विशिष्ठ आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम स्थान डायट परिसर में हुआ। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें श्रवण बाधित छात्र छात्राओं की जलेबी दौड़, केला दौड़, बैलून फुलाओ, बम में दम, रस्सी दौड़, मेढ़क दौड़, चम्मच दौड़, टाफी दौड़, मटर छिलो, बोरा दौड़ और दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। दृष्टि बाधित छात्र छात्राओं के लिए छड़ी दौड़, मटकी फोड़ व दिव्यांग बच्चों के लिए रस्सा कशी प्रतियोगिताएं हुई, जो कि आकर्षक का के3द्र रही। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि दिव्यांगजन भारतीय समाज का एक अभिन्न हिस्सा हैं। आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज ने कहा कि दिव्यांग दिवस, दिव्यांग व्यक्तियों के प्रति करुणा, आत्म-सम्मान और उनके जीवन को बेहतर बनाने के समर्थन के उद्देश्य से मनाया जाता है। बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि समाज के सभी क्षेत्रों में दिव्यांग लोगों के अधिकारों और कल्याण को बढ़ावा देना है। संचालन सुनील कुमार ने किया। उधर विकलांग पुनर्वास केंद्र लाइन बाजार में संगोष्ठी आयोजित की गई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर शिवकुमार रहे। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश संजय उपाध्याय, एडवोकेट देवेंद्र कुमार, डा. पीपी दूबे ने अपने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पं. रामकृष्ण त्रिपाठी तथा संचालन सभाजीत द्धिवेदी प्रखर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed