फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divyang dies after being crushed by a tractor

ट्रैक्टर से कुचलकर साइकिल सवार दिव्यांग की मौत

Fri, 28 Oct 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Divyang dies after being crushed by a tractor
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के चंदवक औड़िहार मार्ग पर शुक्रवार शाम लोहियानगर बाजार में मिट्टी लदी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार दिव्यांग की मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नरकटा गांव निवासी दिव्यांग सफ्तार हाशमी (58) साइकिल से किसी कार्य से लोहियानगर बाजार गए थे। दुकान से सामान खरीदकर घर जाने के लिए चले ही थे कि पतरही की तरफ से मिट्टी लदी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे वह गिर गए और ट्राली कुचलती हुई आगे निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने शोर मचाया तो चालक ट्रैक्टर खड़ा करके भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। चंदवक थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed