फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Divorce granted on WhatsApp, case filed

व्हाट्सएप पर दिया तलाक़, मुकदमा दर्ज

Sat, 07 Nov 2020 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Divorce granted on WhatsApp, case filed
शाहगंज। कड़े कानून के बाद भी तीन तलाक के मामलों पर रोक नहीं लग पा रही। शनिवार को पति ने व्हाट्सएप के जरिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ढ़ढवारा खुर्द गांव निवासी महिला निकाह वर्ष 2016 में आजमगढ़ जिले के थाना मुबारकपुर क्षेत्र के असाउर गांव निवासी आरिफ आजमी से हुआ था। आरिफ आजमी की पहले से ही एक पत्नी थी। दूसरी पत्नी भी तलाकशुदा और दो बच्चों की मां थी। रिश्तों में खटास आने पर दूसरी पत्नी नाराज होकर मायके आ गई। 12 अक्तूबर को आरिफ ने उससे फोन पर बात की। कहासुनी होने पर फोन पर ही तीन बार तलाक तलाक कहते हुए व्हाट्सएप पर तलाकनामा भेज दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को आरिफ पर पांच लाख रुपये दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वर मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुस्लिम विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed