फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District level junior boys and girls competitions from 15th

Jaunpur News: जनपद स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिताएं 15 से

Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
District level junior boys and girls competitions from 15th
जौनपुर। खेल निदेशालय लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर 15 मार्च से विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। 15 मार्च को जूनियर बालिका कबड्डी, जूनियर बालिका वाॅलीबाॅल और जूनियर बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 16 मार्च को जूनियर बालक कबड्डी, जूनियर बालक वाॅलीबाल, जूनियर बालक फुटबाल तथा जूनियर बालक एवं बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 18 मार्च को जूनियर बालक एवं बालिका वेटलिफ्टिंग, जूनियर बालक एवं बालिका तलवाबाजी, जूनियर बालक एवं बालिका हैंबाल एवं जूनियर बालक हाॅकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जिला क्रीड़ा अधिकरारी चंदन सिंह सिंह ने बताया कि टीडी कॉलेज के उमानाथ सिंह स्टेडियम में 17 मार्च को जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबाल, जूनियर बालक एवं बालिका टेबल टेनिस, जूनियर बालक एवं बालिका बाॅक्सिंग एवं जूनियर बालक एवं बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक टीमें अपनी प्रविष्टि प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व की शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में निर्धारित प्रारूप पर संबंधित खेल प्रशिक्षक को अवश्य उपलब्ध कराएं। कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाल , बास्केटबाल में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 13 होगी। फुटबाल एवं हाॅकी में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक की संख्या 17 होगी। कुश्ती में प्रथम 3 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और तलवारबाजी, वेटलिफ्टिंग व बाॅक्सिंग में प्रथम 10, द्वितीय 10 और संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 20 खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। एथलेटिक्स में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। बैडमिंटन एवं टेबल-टेनिस के बालक एवं बालिका वर्ग एकल व युगल दोनों वर्गो में प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed