फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   District Election Officer told political parties their responsibility

Jaunpur News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताई उनकी जिम्मेदारी

Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
District Election Officer told political parties their responsibility
नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनावी आचार संहिता का पालन करते हुए चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए कहा गया। राजनीतिक दलों की चुनाव में क्या जिम्मेदारी होती है इसके बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता जनपद में लागू हो गई है। जनपद में कुल 12 नगरीय निकायों में निर्वाचन कराया जाना है, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस से अवगत कराते हुए सभी से आदर्श आचार संहिता के शत-प्रतिशत पालन करने के लिए कहा गया है। चुनाव प्रचार, सभाएं एवं जुलूस व प्रत्याशियों द्वारा व्यय की जाने वाली धनराशि, सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। निर्वाचन के दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामअक्षवर चौहान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed