फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   dispute in muhrram 17 people fined for fighting with BJP leader men and women surrounded police station

UP: भाजपा नेता से हाथापाई, काॅलर पकड़ मंच से नीचे उतारा, 17 का चालान; 500 महिलाओं व पुरुषों ने कोतवाली घेरा

Mon, 07 Jul 2025 10:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 07 Jul 2025 10:17 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने 17 लोगों का चालान कर दिया। भाजपा नेता के साथ हाथापाई करने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद 500 की संख्या में लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दिया।

विज्ञापन
dispute in muhrram 17 people fined for fighting with BJP leader men and women surrounded police station
कोतवाली पर प्रदर्शन के दाैरान माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: कोतवाली क्षेत्र के सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में रविवार को मजलिस में भाजपा नेता से हाथापाई करने के मामले में पुलिस के 17 लोगों को चालान करने पर मामला बढ़ गया। इससे आक्रोशित करीब 400 से 500 महिलाओं व पुरुषों ने सोमवार की दोपहर कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। 

विज्ञापन


घटना के पीछे का कारण भाजपा नेता द्वारा समय-समय पर ट्रंप के पक्ष में पोस्ट किया जाने को लेकर आक्रोश बताया जा रहा है। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल का प्रयोग किया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस व पुलिस के अधिकारी डटे रहे। अंतत: अधिकारियों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाने के बाद मामला समाप्त किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली के मोहल्ला मीरघर पान दरीबा निवासी सैय्यद कौसर मेंहदी उर्फ शम्सी आजाद मुहर्रम पर रविवार की सायं सदर इमामबाड़ा में आयोजित शामे गरीबा की मजलिस में खेताब फरमाने गए थे। जब वह मंच पर पहुंचे तो कुछ युवकों द्वारा यह विरोध किया गया कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के लिए दुआ मांगी थी और चादरपोशी किए थे। यह भाजपा की राजनीति करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

की नारेबाजी

dispute in muhrram 17 people fined for fighting with BJP leader men and women surrounded police station
इन्हीं 17 लोगों को हिरासत में लेने के बाद भड़के। - फोटो : अमर उजाला

वर्तमान में ईरान पर अमेरिका के हमले के विरोध में शिया समुदाय ट्रंप पर आक्रोशित है। ईरान शिया बाहुल्य देश है। उनका आरोप है कि ऐसे व्यक्ति को मजलिस का नेतृत्व नहीं करने देंगे जो ट्रंप का समर्थन करता हो। इसी का आरोप लगाकर कुछ युवकों ने मंच से भाजपा नेता की कॉलर पकड़ कर नीचे से खींचकर हाथापाई कर ली। 

इसके बाद भाजपा नेता की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई। जिसके बाद रात को ही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए 17 लोगों को चालान कर दिया। इससे आक्रोशित कुछ लोग सुबह बातचीत करने गए थे लेकिन एक उनकी एक नहीं सुनी गई। इसके बाद करीब तीन बजे 400 से 500 की संख्या में महिला व पुरुष ने कोतवाली का घेराव कर लिया। 

पुलिस के समझाने पर न मानने पर हल्का बल का प्रयोग कर उनको छितर-बितर किया गया। इसके बाद लोग कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए। मौके पर एडिशनल एसपी आयुष श्रीवास्तव के नेतृत्व में दोनों पक्षों के लोगों से कहा गया कि उनकी जो भी मांग है लिखित में दी जाए। उसके बाद लोगों ने प्रदर्शन व हंगामा समाप्त किया। यह घटनाक्रम करीब ढाई घंटे तक चला।

शांतिभंग में इन 17 का चालान कर किया गया गिरफ्तार
कोतवाली के मोहल्ला मीर घर पान दरीबा निवासी सैय्यद कौसर मेंहदी उर्फ शम्सी आजाद की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 17 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी तबरेज हैदर, मिर्जा सलमान हैदर, दिलशाद, सिराज अली, जाकिर हुसैन, रजि हैदर, शहबाज, काशिम हैदर, मेहताब हुसैन, यावर अब्बास, गिजान खां, मोहम्मद सैफ, अब्बास मेहदी, सरफराज उर्फ शानू, इमरान हैदर, मुनैवर अली निवासी बलुआघाट थाना कोतवाली, हुसैन हसन निवासी पानदरीबा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।

सदर इमामबाड़ा बेगमगंज के पास रविवार को मजलिस में एक युवक मंच पर चढ़कर बोलना चाहता था। जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। मंच से कॉलर पकड़ कर हाथापाई की गई। युवक द्वारा समय-समय पर सोशल मीडिया के जरिए ट्रंप के पक्ष में पोस्ट किया जाता रहा, जिसका शिया समुदाय द्वारा विरोध किया जाता रहा। युवक की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा कर चालान कर दिया गया। उसको लेकर कुछ लोग कोतवाली में बात करने आए थे। काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष कोतवाली आकर विरोध करने लगे। जिनमें दोनों पक्षों की बातों को सुनकर समझाकर शांत कराया गया। - आयुष श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी सिटी।

dispute in muhrram 17 people fined for fighting with BJP leader men and women surrounded police station
कोतवाली पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

ताजिया जुलूस में ईरान के राष्ट्रपति की लगी फोटो उतरवाई
मुफ्तीगंज बाजार में सोमवार को शिया समुदाय द्वारा ताजिया जुलूस में ऑटो पर ईरानी राष्ट्रपति की फोटो को पुलिस ने उतरवा दिया। जिसकी चर्चा जोरों पर है। क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत रजक को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत ईरानी राष्ट्रपति की फोटो उतरवा दी।

मुफ्तीगंज के कर्बला के मैदान में कुछ वर्षों पूर्व ही ताजिया दफन के दौरान शिया सुन्नी समुदाय में विवाद हो गया था जिसमें दर्जनों लोग घायल हो गए थे। तब से बाजार में ताजिया दफन के समय पुलिस सतर्क रहती है। इस बाबत सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि ईरान के राष्ट्रपति की फोटो को तुरंत ताजिया जुलूस में चल रहे टेम्पो से हटवा दिया गया और शांतिपूर्ण ढंग से ताजिया को दफन करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed