फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dispose problem in three days

तीन दिनों में निबटाएं समस्या

Wed, 06 Jul 2016 12:36 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 06 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dispose problem in three days
मड़ियाहूं तहसील में आयोजित तहसील दिवस में जनता की समस्या सुनते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी। - फोटो : jaunpur
जिलाधिकारी ने मड़ियाहूं में आयोजित तहसील दिवस में अधिकारियों को तीन दिवस में समस्या का निस्तारण कर दिए जाने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी इस बात का ध्यान रखें कि फरियादियों को बार-बार तहसील दिवस का चक्कर न लगाना पड़े। इस दौरान जिले में सभी तहसीलों में कुल 245 प्रार्थनापत्र आएं जिनमें से 91 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन


मड़ियाहूं में 181 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 23 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हुआ। शेष प्रार्थना पत्रों के लिए डीएम ने संबधित अधिकारियों को सौंप दिया। तीन दिवस के अन्दर निस्तारित करने का निर्देश दिया। प्रार्थना पत्रों को जांचकर अधिकारियों को आज ही रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीएम ने 25 तहसील दिवस के लंबित प्रार्थना पत्रों को निस्तारण न करने वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी करने का आदेश एसडीएम रामकेश यादव को दिया। इस मौके पर एसपी रोहन पी कनय, सीएमओ डा. रविन्द्र कुमार पोरवार, पीडी तेज प्रताप मिश्र, डीडीओ दयाराम, एसडीएम रामकेश यादव, डीआईओएस गिरधारी लाल  कोली, डीएफ ओ एपी पाठक, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य एसके मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन


केराकत तहसील सभागार में एसडीएम सहदेव मिश्रा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 85 आवेदन पड़े। 20 आवेदनों का मौके पर निस्तारण कर दिया। शेष आवेदन संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम राकेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 85 आवेदन आए जिसमें से 22 का निस्तारण किया गया। शाहगंज: एसडीएम रमाकांत वर्मा की अध्यक्षता में हुई तहसील दिवस में 78 आवेदन आए, जिसमें से 18 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बदलापुर में एसडीएम ममता मालवीय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 79 प्रार्थना पत्र आए 08 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed