{"_id":"650f3345a2e12c91fb0b6384","slug":"dispensary-roof-collapses-five-injured-including-doctor-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-5773-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: डिस्पेंसरी की छत गिरी, चिकित्सक समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: डिस्पेंसरी की छत गिरी, चिकित्सक समेत पांच घायल
विज्ञापन
जौनपुर नगर के पॉलिटेकनिक चौराहे के पास स्थित एक होम्योपैथिक डिस्पेंसरी की जर्जर छत गिर जाने जाने के कारण चिकित्सक, मरीज समेत पांच लोग घायल हो गए। इस दौरान चिकित्सक को उपचार के लिए निजी चिकित्सालय तो सभी घायलों का उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घटना के बाद वहां नागरिकों की भारी भीेड़ एकत्र हो गयी।
पॉलिटेक्नि चौराहे के निकट डॉ. मुख्तार अब्बास की पुरानी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी है। शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे कई मरीज आए थे और चिकित्सक दवा दे रहे थे। इसी बीच अचानक जर्जर छत गिर गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों ने मलबे से सभी को बाहर निकाला।
वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव (40), अपनी पत्नी अनुपमा श्रीवास्तव (38) व अपने साढू नईगंज निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव (55) उनकी पत्नी अनुराधा श्रीवास्तव (53) के साथ उपचार कराने पहुंचे थे। इन सभी घायलों को उपचार जिला चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
सत्येंद्र व अनुराधा की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। लोगों कैा कहना है कि डिस्पेंसरी के बगल में एक दुकान का निर्माण चल रहा है और गहरी खोदाई कराकर अंडर ग्राउंड बनवाया जा रहा है जिसके कारण सटी हुई उक्त डिस्पेंसरी की दीवार और छत कमजोर होकर धाराशाई हो गई।
इस बाबत सरायपोख्ता चौकी इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि छत व दीवार पहले से जर्जर थी। डॉक्टर किराए पर थे, मकान मालिक से कई बाद मरम्मत कराने के लिए बोला था। फिलहाल हादसे के बाद सभी घायलों का उपचार चिकित्सालय में चल रहा हैं।