फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disorganization in Kovid Hospital uncalled for, patients seeking help

कोविड अस्पताल में अव्यवस्था बेसुमार, मरीज लगा रहे मदद की गुहार

Mon, 27 Jul 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Disorganization in Kovid Hospital uncalled for, patients seeking help
15- केराकत क्षेत्र के मटियारी स्थित कोविड 19 अस्पताल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में खुले में फेंक - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने और मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रशासन चाहे जो भी दावे कर ले, हकीकत इससे इतर है। कोविड-19 अस्पतालों में मरीजों का बुरा हाल है। वहां न तो बेहतर साफ-सफाई हो रही और न ही समुचित देखभाल। ताजा मामला मटियारी के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में बने एल-1 श्रेणी के अस्पताल का है। यहां के मरीजों ने वीडियो बनाकर अंदर की व्यवस्था की पोल खोली है। वायरल वीडियो में परिसर में फैली गंदगी तो दिख ही रही है, वहां उपयोग के बाद कई पीपीई किट को भी खुले में फेंका दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना के बिना लक्षण वाले सामान्य मरीजों को रखने के लिए पूविवि में एल-1 श्रेणी का अस्पताल बनाया गया था। मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद यहां के बेड भर गए तो मुफ्तीगंज ब्लाक के मटियारी स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के परिसर में नया एल-1 अस्पताल बनाया गया है। सोमवार तक यहां 92 मरीज रखे जा चुके थे। वायरल वीडियो में अस्पताल में भर्ती मरीजों ने वहां व्याप्त अव्यवस्थाओं की हकीकत बयां की है। वीडियो में केराकत के एक मरीज का कहना है कि कोरोना मरीजों की देखभाल के लिए जो मेन्यू बनाया गया है, उसका पालन नहीं हो रहा है। अस्पताल में न गर्म पानी मिल रहा है और न ही काढ़ा दिया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं। दिन में एक-दो बार आने वाले डॉक्टर या कर्मचारी दूर से ही हाल-चाल पूछकर और दवा की एक-दो गोली फेंककर चले जा रहे हैं। उनके उपेक्षात्मक रवैए से वह काफी आहत हैं। एक अन्य मरीज ने बताया कि उसे शुगर की समस्या है, मगर अस्पताल में समुचित देखभाल नहीं हो पा रही। यहां कोई दवा भी नहीं दिया जा रहा। खाने-पीने की भी व्यवस्था बदहाल है। कोरोना से पहले तो दुर्व्यवस्थाओं से ही जान निकल जाएगी। मरीजों ने बताया कि परिसर में साफ-सफाई नियमित नहीं हो रही। सफाई कर्मचारी एक जगह कूड़ा एकत्रित कर दे रहे हैं, जो दिन भर वहीं पड़ा रह रहा है। पीपीई किट को उपयोग के बाद परिसर में ही जहां-तहां छोड़ दिया जा रहा है। इससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। अगर वह शिकायत भी करते हैं तो डॉक्टर-कर्मचारी उन्हें कुछ भी न मिलने की हिदायत देते हैं।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में दिन में तीन बार करें सफाई
जौनपुर।डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कोविड अस्पतालों में साफ-सफाई की शिकायतों के मद्देनजर सीएमओ को निर्देशित किया है। कहा कि कोविड अस्पताल में डॉक्टर शासनादेशानुसार मरीजों को वार्ड और कक्षों में जाकर देखें। स्टाफ नर्स कम से कम तीन बार ऑक्सीजन लेवल और टेंपरेचर जरुर जांच करें। सफाईकर्मी दिन में तीन बार सुबह, दोपहर, शाम को कक्ष और शौचालय की सफाई एवं सैनिटाइजेशन करेंगे। मरीजों को समय से भोजन दिया जाए। सभी कोविड अस्पतालों में टीवी एवं अखबार की व्यवस्था की जाए। कोरोना मरीजों को काढा व गर्म पानी उपलब्ध कराया जाय। अगर कहीं कमी पाई जाती है तो संबंधित प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed