{"_id":"63b47300ba86e87227600ae3","slug":"discussion-on-student-interest-in-teacher-parent-dialogue-jaunpur-news-vns6918753147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शिक्षक-अभिभावक संवाद में छात्रहित पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शिक्षक-अभिभावक संवाद में छात्रहित पर हुई चर्चा
विज्ञापन
सिकरारा क्षेत्र के भुईला में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संवाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। राज्य सभा सदस्य की ओर से गोद लिए विद्यालय भुइला पर मंगलवार को शिक्षक अभिभावक संवाद का आयोजन किया गया।इस दौरान छात्र हित को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि माताएं हर बच्चे की आदि गुरु होती हैं। वे उनमें प्रेम, वात्सल्य, अनुशासन का ऐसा बीज रोपित करती हैं जो भविष्य में राष्ट्र निर्माण का विशाल वृक्ष बनकर अपनी शीतल छाया से देश को अभिसिंचित करता हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों का बाल मन कोरे कागज के समान होता है। उस पर मनवांछित चित्रकारी बनाना गुरुजनों का कर्तव्य है। उन्होंने बच्चों को बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। इस कार्य में अभिभावकों का अपेक्षित सहयोग आवश्यक है।
विद्यालय को गोद लेने वाली राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहा कि इस विद्यालय से उनकी न भूलने वाली पुरानी स्मृतियां जुड़ी हैं। इसके विकास के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि सभी बच्चों को सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से नि:शुल्क ड्रेस मोजे जूते व बैग क्रय करने के लिए पैसा उपलब्ध करा दिया गया है। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। न्यूरो सर्जन डॉ. हरिनाथ यादव की ओर से गर्म वस्त्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में डीडीओ बृजभान सिंह, बीडीओ अस्मिता सेन, बीईओ आनंद प्रकाश सिंह, पूर्व प्रमुख व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत सेवा निवृत्त शिक्षक लल्लन उपाध्याय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिह, पूर्व माध्यमिक मांडलिक उपाध्यक्ष व प्रांतीय सदस्य डॉ. संतोष कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह ने आभार तथा एआरपी सुशील उपाध्याय ने संचालन किया।