फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Discovery Lab will develop scientific attitude in children: DM

डिस्कवरी लैब से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का होगा विकास : डीएम

Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Discovery Lab will develop scientific attitude in children: DM
विकास क्षेत्र के ताहिरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर जिले का पहला बने डिस्कवरी लैब का बुधवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा डिस्कवरी लैब के माध्यम से परिषदीय स्कूलों के बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के साथ उनमें करके सीखने की क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब परिषदीय स्कूलों में काबिल शिक्षकों के साथ ही आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। फिर भी कम वेतन पाने वाले शिक्षकों के कान्वेंट स्कूलों की तरफ सबका झुकाव अधिक है। इसे चुनौती के रूप में लेते हुए आप सभी को मंथन करना होगा ।अपनी क्षमता और योग्यता परिषदीय स्कूलों के विकास में लगाना होगा। सीडीओ अनुपम शुक्ला ने कहा डिस्कवरी लैब स्थापित करने का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास करना है, जिससे वे अपने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र के कार्य को वैज्ञानिक तरीके से सम्पादित कर सके। शासन की मंशा के अनुसार जनपद के प्रत्येक न्यायपँचायत में डिस्कवरी लैब स्थापित कराने की योजना है।आगामी 15 अगस्त तक यह परिकल्पना पूरी हो जाएगी। सभी आगंतुकों के प्रति प्रधानाध्यापक व प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने आभार जताया। संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, बीडीओ अनिल सिंह, बीईओ राजीव यादव, आनंद प्रकाश सिंह, उदयभान कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव, अरविंद पाण्डेय, अश्वनी सिंह, राजू सिंह, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed