फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Disabled person beaten to death in land dispute

Jaunpur News: भूमि विवाद में दिव्यांग की पीट कर हत्या

Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Disabled person beaten to death in land dispute
तेजीबाजार। थाना क्षेत्र के जीरकपुर गांव में शनिवार को आबादी की भूमि पर मड़ई रखने को लेकर दिव्यांग की पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस बोली हत्यारोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है। पीडि़त परिवार की तहरीर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में दो अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि गांव निवासी दिव्यांग हरिशंकर गौतम (55) का विपक्षी से आबादी की भूमि को लेकर शनिवार की शाम विवाद हो गया। रंजिश पुरानी है। विपक्षी ने विवादित जमीन पर मड़ई रखा था। इस पर हरिशंकर शाम को पूछताछ के लिए विपक्षी के घर पहुंचा। कहा कि विवादित जमीन पर मड़ई मत रखो। इसी बात को लेकर गुस्साया दूसरा पक्ष हरिशंकर पर हमलावर हो गया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी मच गई।
विज्ञापन

हरिशंकर दिव्यांग होने के साथ गांव में कपड़ा सिलाई का कार्य करते थे। पत्नी मंजू देवी भी दिव्यांग हैं और घर पर रहती हैं। दो पुत्रों में गुड्डू पिता के साथ रहता है जबकि आकाश रोजी-रोटी के सिलसिले से बाहर रहता है। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दिव्यांग की मौत हो गई है।थानाध्यक्ष तेजी बाजार दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपी कैलाश नाथ, अमन, रिया और कमला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ दो अन्य को हिरासत में लेके पूछताछ की जा रही है।सूचना के आधार पर आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed