फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Direct recruitment will be done on vacant posts in medical college

मेडिकल कालेज में रिक्त पदों पर होगी सीधी भर्ती

Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Direct recruitment will be done on vacant posts in medical college
राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर में अगस्त से कक्षाएं चलाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बाबत 50 चिकित्सा शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए वाकिग इंटरव्यू हर मंगलवार को चल रहा है। फिलहाल नियुक्ति संविदा पर एक साल के लिए होगी, फिर सेवा बेहतर होने पर आगे पुन: बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

इसकी सूचना जौनपुर एनआईसी व चिकित्सा शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट कर दी गई है। जिसके मुताबिक 50 चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए 11 जून को जिला प्रशासन की तरफ से विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसमें 25 जून तक आवेदन मांगे गए थे। 28 जून को जूम एप से चिकित्सा बोर्ड की तरफ से साक्षात्कार लिया गया। इसके बाद भी खाली रह गए पदों पर पुन: आवेदन मांगे गए हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मेडिकल कालेज में चिकित्सा शिक्षकों की भर्ती में अभी भी कुछ प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर व असिस्टेंट प्रोफेसर के पद रिक्त हैं। हर मंगलवार को इस पद के लिए योग्यता रखने वाले लोगों का साक्षात्कार लिया जाएगा। मौके पर प्रमाण पत्र देखकर साक्षात्कार के बाद उनकी सीधी भर्ती कर ली जाएगी। इसको वाकिंग इंटरव्यू का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed