फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dip of faith in Gomti on Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर गोमती में लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dip of faith in Gomti on Kartik Purnima
खुटहन स्थित गोमती नदी में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : JAUNPUR
कार्तिक पूर्णिमा पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में डुबकी लगाकर मंदिर में पूजा अर्चना कर दान किया। भोर से गोमती नदी के सूरज घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड लगने लगी रही। स्नान कर मंदिर में दर्शन पूजन कर दान किया। दोपहर में मेले का आयोजन हुआ। जहां देर रात तक लोग मेले में खरीददारी करते नजर आए।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। पूरे माह लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन देवता स्वर्ग लोक से धरती पर गंगा स्नान के लिए उतरते हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को सूरज घाट में स्नान के लिए लोगों की भीड रही। मेले में भी बडी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

खुटहन: पिलकिछा तिलवारी घाट पर कार्तिक पूर्णिमा श्रद्धालुओं ने गोमती में स्नान कर दान पूण्य किया। इसी के साथ यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेले का शुभारंभ भी हुआ। मेले में सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स पूरे दिन डटी रही। इस दौरान शाहगंज प्रयागराज राजमार्ग पर पिलकिछा तिराहे से लेकर नदी के पुल के पार तिलवारी गांव तक लगभग दो किमी मार्ग पर दिन भर जाम रहा। ऐसी मान्यता है कि भगवान राम लंका पर बिजय प्राप्त कर मां जानकी, लक्ष्मण और वानरी सेना के साथ वापस अयोध्या लौट रहे थे, तो उनका पुष्पक विमान कुछ क्षण के लिए यहां रुका था। तभी से प्रत्येक वर्ष यहां दूर दराज से श्रद्धालु पवित्र स्नान और दान कर पूण्य अर्जित करने आते है। खेती किसानी से संबंधित औजार तथा मिट्टी के बर्तन बहुतायत बिकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जफराबाद: क्षेत्र के राजेपुर ग्राम सभा में सई गोमती के तीनों तटों के संगम पर लगने वाले मेले में श्रद्धालु सूर्य उदय के पहले से ही संगम में डुबकी लगाकर रामेश्वरम धाम में पूजन अर्चन किया। उसके बाद श्रद्धालुओं ने मेले में सामानों की खरीददारी की। मेले में रेवड़ा, चूड़ा ,लाई, के साथ घरेलू सामानों में लकड़ी के सामान, मिट्टी के बर्तन के साथ की खरीददारी की। क्षेत्रीय विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, ब्लाक प्रमुख वंशराज सिंह और क्षेत्र के विशिष्ट नागरिक भगवान रामेश्वर के दर्शन पूजन किया। मुफ्तीगंज: पूर्णिमा पर त्रिमुहानी के मेले में बडी में लोगों ने स्नान कर दान किया। सई गोमती के त्रिमुहानी संगम पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन किया। इस अवसरपर केराकत तहसीलदार राम सुधार ,प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, राजस्व निरीक्षक बंसराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed