फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dikshotsav: MSc team wins women's tug-of-war; BSc team finishes as runner-up.

दीक्षोत्सव : महिला रस्साकशी में एमएससी विजेता, बीएससी उपविजेता

Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dikshotsav: MSc team wins women's tug-of-war; BSc team finishes as runner-up.
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षोत्सव की खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को कुलप
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षोत्सव के तहत परंपरागत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताओं में विभिन्न संकायों एवं विभागों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
महिला रस्साकशी प्रतियोगिता में एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) की टीम उपविजेता रही, बीएससी जेडबीसी की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

पुरुष रस्साकशी में बीसीए की टीम विजेता बनी। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी की टीम ने दूसरा व बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बीएससी जेडबीसी की टीम ने पहला, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी ने दूसरा व बीएससी बायोटेक्नोलॉजी (ऑनर्स) की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में बीसीए की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खेल विभाग के रजनीश, राजेश, डॉ. संजीव मौर्य, डॉ. ईशानी भारती, डॉ. ऋषि श्रीवास्तव, डॉ. विवेक सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed