फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Digital libraries will be built in 346 villages with Rs 13.84 crore

Jaunpur News: 13.84 करोड़ से 346 गांव में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

Wed, 16 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Digital libraries will be built in 346 villages with Rs 13.84 crore
जौनपुर। अब गांव के भी विद्यार्थी भी डिजिटल लाइब्रेरी में बैठकर अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। लाइब्रेरी में बैठने से लेकर उपकरण और इंटरनेट तक की निशुल्क सुविधा मिलेगी। निर्धारित समय पर पहुंचकर ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। इसके लिए जनपद में प्रथम चरण में 13.84 करोड़ रुपये से 346 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। प्रति लाइब्रेरी में करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1734 ग्राम पंचायतें हैं। पहले चरण 346 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी की मंजूरी मिली है। चयनित प्रति ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर, इंटरनेट, फर्नीचर समेत अन्य सुविधाओं पर करीब चार लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह काम जिला पंचायत राज विभाग से कराया जाएगा। डिजिटल लाइब्रेरी में विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। बच्चों के लिए बाल साहित्य, चित्र पुस्तकें और इंटरएक्टिव लर्निंग ऐप्स होंगे, जो उनकी रुचि के अनुसार सीखने में मदद करेंगे। वृद्धजनों के लिए भी समाचार पत्रों, धार्मिक ग्रंथों व ऑडियो बुक्स की सुविधा होगी, जिससे वे भी इस डिजिटल सुविधा से जुड़ सकें। इस पहल से गांव के छात्रों, बेरोजगार युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों को एक ही स्थान पर ज्ञान का खजाना मिलेगा, जिससे ग्रामीण समाज को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन

................................
अभिभावकों का आर्थिक बोझ होगा कम
गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा मिलने से अभिभावकों का आर्थिक बोझ कम होगा। शहरी क्षेत्र में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए हर माह अभिभावकों को 500 से लेकर एक हजार रुपये तक शुल्क अदा करना पड़ता है, लेकिन पंचायतों में स्थापित होने वाली डिजिटल लाइब्रेरी से पुस्तकों पर खर्च होने वाली रकम बचेगी। महंगी किताबों के साथ उच्चकोटि के लेखकों की किताबें, शोथ समेत सभी तरह की शिक्षण सामाग्री आसानी से मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................
पहले चरण में इन ब्लॉकों में बनेगी लाइब्रेरी
पहले चरण में शाहगंज में 113 गांवों में, सिकरारा में नौ, करंजाकला में एक, खुटहन में चार, धर्मापुर में 16, बरसठी में 76, मुंगराबादशाहपुर में 32, मडियाहूं में छह, बक्शा चार, केराकत में एक, रामपुर में 20, सुइथाकला में 24, बदलापुर में 10, जलालपुर 12, रामनगर में दो समेत कुल 346 डिजिटल लाइब्रेरी तैयार की जानी हैं।

..................................
वर्जन ...
जिले में प्रथम चरण में कुल 346 गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना कराई जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। शासन स्तर से बजट जारी होते ही लाइब्रेरी स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-नवीन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed