फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Digital diary of eight lakh students will be ready

Jaunpur News: आठ लाख छात्रों की तैयारी होगी डिजिटल डायरी

Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Digital diary of eight lakh students will be ready
जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में शिक्षा ग्रहण कर रहे करीब आठ लाख छात्रों की डिजिटल डायरी तैयार करेगा। इस डिजिटल डायरी में जिले के 2807 परिषदीय विद्यालयों समेत जिले के 6021 विद्यालयों में कक्षा एक से 12 तक के छात्रों का आधार कार्ड नंबर, शिक्षकों का बायोडाटा और विद्यालयों में उपलब्ध संसाधन का डिटेल डाटा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

डिजिटल डायरी से किसी भी समय कोई भी एक क्लिक में स्कूल. छात्र या शिक्षक से संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर सकता है। स्कूल महानिदेशक ने यू डायस पोर्टल पर विद्यालय, शिक्षकों और उसमें पढ़ाई करने वाले छात्रों का डिटेल दर्ज कराने का निर्देश दिया है। जिले 2807 परिषदीय और राजकीय विद्यालयों में करीब पांच लाख दस हजार छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। इसी तरह सभी बोर्ड के विद्यालयों में करीब आठ लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में संचालित विद्यालयों की संख्या
-परिषदीय विद्यालय- 2807
-राजकीय विद्यालय-26
-सरकारी अनुदानित विद्यालय-289
-निजी मान्यता प्राप्त प्रा. विद्यालय-2778
-कस्तूरबा विद्यालय-19
-समाज कल्याण के ---03
-जवाहर नवोदय विद्यालय --01
-मदरसा बोर्ड के विद्यालय--98
--परिषदीय स्कूलों में फर्जी तरीके से प्रवेश के नाम पर हमेशा शिकायतें मिलती हैं। तमाम अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन प्राइमरी स्कूल में करा देते हैं। लेकिन पढ़ाई किसी निजी स्कूलों में कराते हैं। कुछ अभिभावक सरकारी योजना का लाभ भी नहीं ले पाते हैं। डिजिटल डायरी तैयारी होने से नामांकन में होने वाले फर्जीवाडे पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यू डायस पोर्टल पर स्कूल, शिक्षक और छात्रों का डिटेल दर्ज किया जाएगा। सभी विद्यालयों को डाटा फीड करने का निर्देश दिया गया है। छात्रों की डायरी फीड होने के बाद उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने लगेगा। स्कूलों नामांकन के नाम पर होने वाली धांधली को रोकना संभव होगा। -डा. गोरखनाथ पटेल, बीएसए, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed