फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Didn't get anything special in the budget, got disappointed

बजट में नहीं मिला कुछ खास, मायूसी लगी हाथ

Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Didn't get anything special in the budget, got disappointed
जेसीज चौराहे स्थित एक टीवी शोरूम पर बजट देखते लोग। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। योगी-2 सरकार का पहला बजट बृहस्पतिवार को पेश किया। इस बजट में किसे क्या मिला को लेकर दिनभर चर्चा होती रही। बजट के अपडेट जानने के लिए लोग टीवी और मोबाइल देखते नजर आए। हालांकि जनपद के लिए को भी विशेष बजट नहीं मिला, लेकिन लोगों की उम्मीदों को पंख जरूर लग गए हैं, क्योंकि सरकार ने अपने बजट में वाराणसी के हिस्से में बड़ी घोषणाएं की हैं, जिससे माना जा रहा है कि वहां विकास होने पर जनपद में भी विकास को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि लोगों को रिंग रोड का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वाराणसी में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए 95 करोड़ रुपये जारी करने के अलावा, काशी विश्वनाथ राजघाट पुल के लिए 500 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं वाराणसी में मेट्रो रेल शुरू करने की घोषणा की गई है, पर्यटन के क्षेत्र को बढ़वा देने के लिए भी सरकार ने वाराणसी को 100 करोड़ जारी किए गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वाराणसी में मेट्रो, स्टेडियम और पर्यटन की सुविधाओं होने से पड़ोसी जनपद होने के कारण भविष्य में जौनपुर के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। ऐसे में लोग अच्छे दिन के सपने देखने लगे हैं। सरकार ने शहरों को जाम से मुक्त कराने के लिए रिंग रोड़, बाइपास और फ्लाइ ओवर के लिए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है, जिससे जनपद में पूर्व में स्वीकृत रिंग रोड़ और फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की भी लोग उम्मीद लगाने लगे हैं। सरकार ने विकास की प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से सभी जनपदों के समस्त 1535 थानों पर महिला बीट आरक्षी नामित करते हुए %महिला हेल्प डेस्क% की स्थापना की गई है। उनकी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई तत्काल की जा रही है। ऐसे में सरकार के इस घोषणा का लाभ जनपद के भी 29 थानों में मिलने की उम्मीद है। साथ ही पड़ोसी जनपद आजमगढ़ में एटीएस सेंटर स्थापित होने से भी जनपद के लोगों की सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है। वहीं, बजट में कहा गया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया एक जनपद- एक खेल योजनान्तर्गत प्रदेश के 75 जनपदों में खेलों इण्डिया सेन्टर्स की स्थापना की जाएगी। ऐसे में दम तोड़ रहे सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के अच्छे दिन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed