फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Diaspora conference discusses stopping migration

Jaunpur News: प्रवासी सम्मेलन में पलायन रोकने पर हुआ विमर्श

Thu, 07 May 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Diaspora conference discusses stopping migration
मुंगराबादशाहपुर के एक मैरेज हाल में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में मंचासीन लोग। स्रोत-संवाद
मुंगराबादशाहपुर। नगर में पहली बार प्रवासी सम्मेलन का आयोजन कर मुंबई में रह रहे प्रवासियों ने पूर्वांचल से पलायन रोकने की पहल की। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रवासी उद्योगपतियों के अलावा स्थानीय राजनेताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज और भदोही के प्रवासी मौजूद रहे। सम्मेलन में आए वक्ताओं ने प्रवासी उद्योगपतियों से अपील की कि रोजगार के मामले में सरकार के सहारे रहने की जरूरत नहीं है। इसके लिए खुद आगे आना होगा। जरूरी है कि सभी लोग अपने जिलों में भी उद्योग लगाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से काम मिल सके। साथ ही महानगरों में स्थापित बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों को आमंत्रित कर रोजगार मेला लगाने का भी निश्चय किया। इस अवसर पर मडियाहूं के विधायक डाॅ. आरके पटेल, रानीगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज मिश्रा, मुंगरा बादशाहपुर भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अजय शंकर दुबे, बसपा नेता विनोद मिश्रा, भाजपा नेता मनोज द्विवेदी, समाजसेवी डाॅ. अमर मिश्रा, युवा उद्यमी आनंद पांडेय, राहुल दूबे, जिला पंचायत सदस्य रामकिंकर पांडेय, भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला समेत कई गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश त्रिपाठी ने किया। आयोजन की व्यवस्था में अभिज्ञान उपाध्याय एवं उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

मुंगराबादशाहपुर के एक मैरेज हाल में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में मंचासीन लोग। स्रोत-संवाद

मुंगराबादशाहपुर के एक मैरेज हाल में आयोजित प्रवासी सम्मेलन में मंचासीन लोग। स्रोत-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed