फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dial 112: Team reaches the spot in 5.51 minutes

डायल 112 : घटनास्थल पर 5.51 मिनट में पहुंच रही टीम

Thu, 24 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dial 112: Team reaches the spot in 5.51 minutes
जौनपुर। जिले में अपराध व घटना होने के बाद जनता की मदद के लिए पहुंचने वाली डायल 112 के रिस्पांस टाइम में बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में टीम 4.18 मिनट पर पहुंचती थी अब 1.33 मिनट की देरी से 5.51 मिनट पर पहुंच रही है। बावजूद इसके जौनपुर की रैंकिंग प्रदेश में अच्छी है। मंडल की सूची में जौनपुर का 5वें व प्रदेश में 14वें स्थान पर है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय से जारी डायल 112 की सूची में भदोही वाराणसी जोन में प्रथम स्थान पर है। वहीं जौनपुर से पीछे जोन में आजमगढ़, मिर्जापुर, बलिया, सोनभद्र, चंदौली रहा है। फरवरी में जिले का रिस्पांस टाइम बेहतर था। डॉयल 112 की गाड़ियां 4.18 मिनट में पहुंचकर जोन में प्रथम व प्रदेश में 6 वें स्थान पर रहीं। जिसमें देरी के कारण रैंकिंग लुढ़क गई है। डॉयल 112 के पीआरवी वाहन में कुल 60 वाहन हैं। इसमें 12 दो पहिया व 48 चार पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन

पिछले छह महीने का जिले का आंकड़ा -डॉयल 112 के तहत जिले का रिस्पांस टाइम देखा जाए तो अक्तूबर 2024 में 8.07 मिनट के साथ प्रदेश में रैंकिंग 58 थी। इसी तरह नवंबर 2024 में प्रदेश में 48 रैंक के साथ रिस्पांस टाइम 8.16 मिनट, दिसंबर 2024 में रिस्पांस टाइम 7.53 मिनट व रैंक 41 वीं थी। जनवरी 2025 में रिस्पांस टाइम 7.53 मिनट व रैंक 32, फरवरी 2025 में रिस्पांस टाइम 4.18 मिनट व रैंक छठी थी। इसी तरह मार्च 2025 में रिस्पांस टाइम 5.51 मिनट व रैंक 14 वीं है।
विज्ञापन

बीते महीने के रिस्पांस टाइम का आंकड़ा :-

जिला - रिस्पांस टाइम - प्रदेश में रैंकिंग - जोन में रैंकिंग

संत रविदासनगर - 4.39 - 5 - 1

गाजीपुर - 5.10 - 7 - 2

मऊ - 5.26 - 8 - 3

वाराणसी - 5.46 - 12 - 4

जौनपुर - 5.51 - 14 - 5

आजमगढ़ - 6.1 - 16 - 6

मिर्जापुर - 6.20 - 23 - 7

बलिया - 6.46 - 33 - 8

सोनभद्र - 6.51 - 37 - 9

चंदौली - 7.22 - 44 - 10
केस-1 केराकत तहसील क्षेत्र के गंगौली गांव में राधे श्याम यादव को 22 अप्रैल 2025 को गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में घर के आस-पास उत्पात मचा रहा था। साथ ही गाली दे रहा था। सूचना उन्होंने 112 पुलिस को दी। 30 मिनट बाद ही डायल 112 की टीम पहुंची तब जाकर विवाद खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2 केराकत कोतवाली क्षेत्र के बसगीत निवासी पप्पू सरोज ने बताया 21 अप्रैल को पड़ोसी से जमीन का विवाद था। सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। घटना के 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।

सूचना देर से मिलने और घटनास्थल की दूरी अधिक होने से डॉयल 112 की टीम पहुंचने में थोड़ी देर हो गई है। वाहनों की संख्या में वृद्धि कर दी जाए तो यहां के रिस्पांस टाइम में बढ़ोतरी होगी। सबसे ज्यादा विवाद की शिकायतें कमिश्नरेट के बाद जौनपुर में आती हैं। रिस्पांस टाइम बेहतर करने कोशिश जारी है। -आयुष कुमार श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed