फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dhananjay Singh's BSP will not return

धनंजय सिंह की बसपा में नहीं होगी वापसी 

Wed, 14 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 14 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dhananjay Singh's BSP will not return
शहर के एक होटल में बसपा प्रत्याशियों के साथ पत्रकारों से बात करते जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील। 
पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बसपा में शामिल किए जाने और कुछ विधानसभा सीटों पर प्रभारी बदलने को लेकर लगाई जा रही तमाम अटकलों पर विराम लग गया। मंगलवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस कान्फ्र्रेंस में बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बसपा में वापसी की बात जरूर चल रही थी लेकिन
विज्ञापन


पार्टी मुखिया ने उन्हें पार्टी में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पर्टी ने जिले की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जिन्हें प्रभारी घोषित किया है वही  चुनाव भी लड़ेंगे। डा. कुरील की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद एक बार फिर जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन


डा. कुरील ने कहा कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बहुत पहले पार्टी से निकाला जा चुका है। इधर बीच वह फिर पार्टी में शामिल होने के लिए पार्टी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी के माध्यम से पैरवी कराई थी। इसी पैरवी को लेकर धनंजय सिंह इलाहाबाद की रैली में भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनंजय सिंह को पार्टी में शामिल किए जाने के लिए अभी बात  चल ही रहा था कि उनके समर्थक जौनपुर में बसपा कार्यकर्ताओं में भी यह भ्रम फैलाने लगे कि मल्हनी से विवेक यादव को हटाकर धनंजय सिंह को प्रभारी बनाया जाएगा। इसी प्रकार सदर, बदलापुर और जफराबाद आदि विधानसभा सीटों पर भी प्रभारी बदलने का भ्रम फैलाया जाने लगा था।

यह सूचना पार्टी की मुखिया मायावती तक पहुंची तो उन्होंने अपने स्तर से जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पार्टी की मुखिया ने अपना निर्णय सुना दिया। उनके निर्देश पर ही मुझे जौनपुर में भेजा गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की मुखिया मायावती का यह भी निर्देश है कि मल्हनी विधानसभा से विवेक यादव, सदर से दिनेश टंडन, बदलापुर से विजय नारायण पांडेय समेत अन्य सीटों से भी घोषित प्रभारी ही चुनाव लड़ेंगे। बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर डा. रामकुमार कुरील ने प्रेस कान्फ्रेंस में सभी नौ विधानसभा प्रभारियों का परिचय कराया।

मल्हनी से विवेक यादव, बदलापुर से विजय नारायण पांडेय, मड़ियाहूं से भोलानाथ शुक्ला, सदर से दिनेश टंडन, मुंगराबादशाहपुर से सुषमा पटेल, केराकत से उर्मिला राज, मछलीशहर से सुशीला सरोज, जफराबाद से संजय उपाध्याय और शाहगंज से ओमप्रकाश सिंह का परिचय कराते हुए कहा कि संबंधित विधानसभा क्षेत्र से यही प्रभारी हैं और यही चुनाव भी लड़ेंगे।


किसी को भी बदला नहीं जाएगा। इस मौके पर जोन र्कोआर्डिनेटर डा. हंसराज भारती, मिर्जा जावेद सुल्तान, वीरेंद्र चौहान,रामचंद्र गौतम, दीपचंद्र राम, अमित मिश्रा, चंदन यादव, संग्राम भारती, शोभनाथ भारती आदि मौजूद थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed