फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees were moved by listening to the childhood pranks of Shri Ram.

Jaunpur News: श्रीराम की बाललीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Sun, 15 Feb 2026 02:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved by listening to the childhood pranks of Shri Ram.
श्रीराम कथा में उपस्थित महिलाएं। संवाद
शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं का वर्णन सुन भावविभोर हो उठे। कथा व्यास राजन महाराज ने माता पार्वती और भगवान शिव के संवाद के माध्यम से श्रीराम के दिव्य स्वरूप का वर्णन किया। कहा कि माता पार्वती ने भगवान भोलेनाथ से निवेदन किया कि वे श्रीराम की कथा आरंभ से अंत तक सुनाएं। माता ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए पूछा कि जिन राम की आप आराधना करते हैं, वे कौन हैं क्या वे निर्गुण ब्रह्म हैं या अयोध्या में जन्म लेने वाले राजा दशरथ के पुत्र । इस प्रश्न के उत्तर में भगवान शिव ने श्रीराम के सगुण और निर्गुण दोनों रूपों की महिमा का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि हरि और राम में कोई भेद नहीं है। जो राम हैं वही हरि हैं। बिना भगवान शंकर की कृपा और भक्ति के रामकथा का पुण्य प्राप्त नहीं होता। संतों के जीवन से सीख लेते हुए हर परिस्थिति में प्रसन्न रहना ही सच्ची भक्ति है। मौके पर आनंद अग्रहरि, विशाल अग्रहरि, भुवनेश्वर मोदनवाल, कृष्णकांत सोनी, राम अवतार अग्रहरि आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed