फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Devotees liked Jaunpur's woolen carpet very much in Maha Kumbh

Jaunpur News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं को खूब भायी जौनपुर की ऊनी दरी

Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Devotees liked Jaunpur's woolen carpet very much in Maha Kumbh
जौनपुर। महाकुंभ में जौनपुर से एक जिला एक उत्पाद के तहत बनी ऊनी दरी लोगों को खूब भा रही है। हैदर और नजमा के ऊनी दरी के स्टॉल पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। डेढ़ महीने में दो लाख रुपये से अधिक की ऊनी दरी बिक चुकी है। महाकुंभ में जिले के तीन ऊनी दरी निर्माताओं को प्रदर्शनी के लिए चयनित किया गया। इसमें से दो ने 13 जनवरी से प्रदर्शनी लगा रखी है। इसके तहत हैदर ने 1 लाख 5 हजार की तो नजमा ने 95 हजार से अधिक की ऊनी दरी बेची। नजमा ने बताया कि महाकुंभ में ग्राहक तो खूब आ रहे हैं लेकिन पैदल चलने की वजह से इतने थक जा रहे हैं कि वह स्नान के बाद लौट जाते हैं। नहीं तो और अच्छी दुकानदारी हो सकती है।
विज्ञापन

..................................................
इन महोत्सवों में भी हुई कमाई
नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो में नजमा ने 2.33 लाख, दिनेश ने 1.45 लाख, उदयराज ने 25 हजार रुपये की ऊनी दरी बेची। इसके अलावा 21 से 25 दिसंबर तक मेरठ में आयोजित मेरठ महोत्सव में दिनेश कुमार ने 20 हजार की ऊनी दरी की बिक्री की। अवध शिल्पग्राम लखनऊ में 21 जनवरी से चार फरवरी तक लखनऊ में प्रदर्शनी लगी थी। इसमें मोहम्मद आरिफ ने 30 हजार, असलम ने 20 हजार , जफर अली ने 18 हजार की ऊनी दरी की बिक्री की। नोएडा में 21 से 26 जनवरी तक नोएडा हाट में अशोक कुमार ने 25 हजार की ऊनी दरी की बिक्री की।
विज्ञापन

.................................................
वर्जन ...
एक जिला एक उत्पाद के तहत ऊनी दरी को बाजार मिलने के लिए प्रदेश में लगने वाले हर सार्वजनिक कार्यक्रमों में स्टॉल लगवाया जाता है। इससे ऊनी दरी के निर्माताओं को उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके। साथ ही इस उद्योग को प्रोत्साहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप कुमार, उपायुक्त उद्योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed