फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Development work will be done without discrimination on the proposal of councilors: Chairman

सभासदों के प्रस्ताव पर बिना भेदभाव होंगे विकास कार्य : चेयरमैन

Sun, 31 Aug 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done without discrimination on the proposal of councilors: Chairman
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद कार्यालय परिसर में शनिवार को अध्यक्ष उम्मे रहिला की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए। चेयरमैन ने सभासदों को प्रस्तावों के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक सुबह 11 बजे चेयरमैन उम्मे रहिला, ईओ विजय कुमार सिंह और सभासदों की मौजूदगी में शुरू हुई। बैठक में सभासद रवि कांत मोदनवाल ने मोहल्ला शेखवाड़ा में ईश्वर चंद के मकान से विजय चौरसिया के मकान जलापूर्ति की पाइप लाइन बिछाने, जल निकासी के लिए पाइपलाइन बिछवाने, इंटर लॉकिंग सड़क के निर्माण का प्रस्ताव दिया। सभासद दिलशाद अहमद ने नगर पंचायत कार्यालय कैंपस में मिट्टी भराई और कार्यालय में दैनिक उपयोग में खड़े टैंकर व ट्रैक्टर और अन्य सामानों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल ऊंची करवाने और कार्यालय कैंपस में इंटरलॉकिंग लगवाने का प्रस्ताव दिया। चेयरमैन उम्मे रहिला ने सभासदों द्वारा दिये गए प्रस्ताव पर बजट आते ही कार्य शुरू करवाने का भरोसा दिया। बैठक में सभासद रविकांत मोदनवाल, दिलशाद अहमद, परवेज कुरेशी, सिद्दीका बानो, सुलाबी देवी, शमा परवीन, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed