फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Development work will be done in Badalpur area with three crore rupees

Jaunpur News: बदलापुर क्षेत्र में तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य

Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Badalpur area with three crore rupees
नगर पंचायत के वार्डों की 64 सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है। इससे नगरवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बदलापुर क्षेत्र में विकास कार्य के लिए शासन की ओर से तीन करोड़ मिले हैं। इससके विभिन्न वार्डों में 64 सड़कों की इंटरलॉकिंग कराई जाएगी। इसके अलावा नाली व स्नान घर बनवाए जाएंगे। बताया कि वार्ड नंबर छह तखागंज में स्नान घर व वार्ड नंबर एक सरोखनपुर में संग्राम बालिका विद्यालय से हेमा नर्सिंग होम तक एक बड़ी नाली का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि वार्ड नंबर एक में चिंतामणि खरवार के मकान से चंचल खरवार के मकान तक, वार्ड नंबर- 2 हंकारपुर में मौर्य बस्ती से बब्बन शुक्ल के मकान तक, वार्ड नंबर- 3 बरौली में कमला के मकान से अनुपम के मकान तक, वार्ड नंबर- 4 सरोखनपुर में संदीप गुप्ता के मकान से अरविंद मिश्रा के घर के आगे तक, वार्ड नंबर-5 भलुआही में जियालाल के मकान से लालसाहब के मकान तक इंटरलॉकिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed