फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Despite throwing trash on the streets dirt

कूड़ेदान के बावजूद लोग सड़कों पर फेंक रहे गंदगी

Sun, 09 Aug 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sun, 09 Aug 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Despite throwing trash on the streets dirt
ऐसे तो बन चुका नगर क्लीन व सुंदर। नगर क्षेत्र के मुहल्लों व सार्वजनिक स्थानों पर कचरों को ढेर न लगे, इसके लिए कूड़ादान रखा गया है।
विज्ञापन


 बावजूद इसके सड़कों, सार्वजनिक स्थानों सहित मुहल्लों में कचरों को अंबार लगा हुआ है। जिससे कूड़ेदान बेकार साबित हो रहे हैं। सफाई को लेकर अनपढ़ों के साथ-साथ पढ़ा लिखा तबका भी गंभीर नहीं दिख रहा है।

 जहां हो रहा है वहीं कचरा फेंकने का कार्य कर रहा है। वर्तमान समय में रोज 192 टन कचरा निकलता है। जिसमें 71 टन कचरा कूड़ेदान और 121 टन कचरा वाहनों का निकलता है।
विज्ञापन


कचरा सड़कों, सार्वजनिक स्थानों व मुहल्लों में खुले में फेंका नहीं जाए । इसके मद्देनजर नगर पालिका की ओर से मुहल्लों की गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ादान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुल 465 कूड़ादान रखे गए हैं। जिसमें 65 बड़े कूड़ादान और 400 छोटे हैं। इसके बाद भी लोग कूड़ादान में कचरा रखने की बजाय बाहर ही फेंकना मुनासिब समझ रहे हैं। बारिश में कचरा सड़ जाता है।


इससे संक्रामक बीमारियां भी फैलने की आशंका रहती है। यह सब जानते हुए भी लोग कचरे को कूड़ेदान में नहीं फेंकते हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि कचरा बाहर फेंकने की लोगों की आदत सी बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed