फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Deputy CM keshav prasad said Samajwadi Party is Jinnahwadi and loot party Akhilesh only dream of coming to power for 25 years

उपमुख्यमंत्री बोले: सपा जिन्नावादी और लूट वाली पार्टी, अखिलेश सिर्फ 25 साल तक सत्ता में आने का सपना देखें

Fri, 31 Dec 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 31 Dec 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM keshav prasad said Samajwadi Party is Jinnahwadi and loot party Akhilesh only dream of coming to power for 25 years
जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में भाजपा की जन विश्वास यात्रा में दूसरे दिन शुक्रवार को शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र में रासमंडल में आयोजित सभा में शुक्रवार को सपा को जिन्नावादी और लूट वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 2022 के चुनाव की तैयारी कर रही है, लेकिन वह 2027 के विधानसभा चुनाव में भी वापस नहीं आएगी। यूपी में 25 साल तक अभी वह सिर्फ सपने देख सकती है। उन्होंने सिकरारा चौराहे और मछलीशहर में रोड और सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार यूपी में सपा का सूपड़ा साफ कर देंगे। बसपा का पता नहीं रहेगा और कांग्रेस तो अब फोटो खिंचवाने के लिए बची है। इनसे जनता को सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा के शासनकाल में आज पात्रों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। यदि दूसरी पार्टियों की सरकार होती तो जनता का पैसा दलाल, बेईमान और भ्रष्टाचारी खा जाते।

विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के साथ भ्रष्टाचारियों को सजा दी गई। उन्होंने पूछा कि अखिलेश यादव बाबा विश्वनाथ के दर्शन कब करेंगे, वह यह भी बताएं कि जब बाबा विश्वनाथ धाम जाएंगे तो क्या ज्ञानवापी मस्जिद भी जाएंगे? कहा कि नकली हिंदू गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति बंद करके अब विकास की राजनीति करनी होगी। पूछा कि अखिलेश यादव पिछड़े वर्ग के कितने बड़े हितैषी हैं? अगर वह वाकई पिछड़े वर्ग के हितैषी होते तो 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी की सरकार में पिछड़ों के उत्थान के लिए काम करते। आरोप लगाया कि बहुमत होते हुए भी अखिलेश यादव ने पिछड़े वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया। पिछड़ों के उत्थान के बजाय यूपी में दंगे होते रहे। महिलाओं और बेटियों के साथ सपा सरकार में अत्याचार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed