{"_id":"62321d389938b82c4a050716","slug":"deposit-the-outstanding-bill-otherwise-the-electricity-will-be-cut-jaunpur-news-vns6434673181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया बिल करें जमा, वरना कट जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया बिल करें जमा, वरना कट जाएगी बिजली
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बिजली बिल बकाया होने को लेकर बिजली विभाग गंभीर हो गया है। वह बकाया जमा कराने के लिए अभियान चलाना शुरू कर दिया है। उसकी ओर से 31 मार्च तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बकाया बिजली बिल जमा कराने और ऐसा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा है।
जिले में बिजली आपूर्ति करने के लिए 62 बिजली उपकेंद्र और 48 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं, जिनसे कुल छह लाख 83 हजार बिजली उपभोक्ताओं केेेे बिजली आपूर्ति की जाती है, लेकिन इसमें से 55 हजार 563 उपभोक्ताओं के यहां 917 करोड़ 65 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। इस बिल को वसूलने के लिए बिजली विभाग की ओर से सोमवार से अभियान चलाना शुरू किया गया है। अभी तक, 128 बिजली बिल बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया है, जबकि 16 बकाएदारों से छह लाख 13 हजार रुपये की वसूली की गई है।
10 लाख से ऊपर के बकाएदारों की संख्या 3540
जौनपुर। जिले में 10 लाख से ऊपर के बकाएदारों की संख्या 3540 है। इनके यहां 561.64 करोड़ रुपये बिजली बिल का बकाया है। इसी प्रकार एक लाख से 10 लाख तक के बकाएदारों की संख्या 3132 है, जिनके यहां 161.18 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। 10 हजार से एक लाख के बीच के बकाएदारों की संख्या 50523 है। इनके यहां 3459.75 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है। पांच किलोवाट के ऊपर के बकाएदारों की संख्या 1568 है, जिनके यहां 35.08 करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया है।
विज्ञापन
वर्जन
अभियान चलाकर बकाया बिल वसूला जा रहा है, जो 31 मार्च तक चलेगा। जो बकाएदार बिल जमा नहीं कर रहे हैं, उनका बिजली कनेक्शन काटने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 128 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा जा चुका है, जबकि छह लाख 13 हजार रुपये बकाया बिल की वसूली की गई है। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल प्रथम