फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dental thugs organized the workers of the country: VC

दंत्तोपंत ठेंगड़ी ने देश के मजदूरों को किया संगठित: कुलपति

Tue, 10 Nov 2020 08:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Dental thugs organized the workers of the country: VC
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में शताब्दी वर्ष पर दत्तोपंत ठेंगड़ी विधिक सेवा एवं सहायता केंद्र का उद्घाटन कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने किया। कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी भारतीय मजदूर संघ के नेता थे और उन्होंने उस समय मजदूरों को संगठित करने के लिए एक नई विचारधारा का सूत्रपात किया।
विज्ञापन

जब प्रथम विश्व युद्ध के बाद पूरी दुनिया में मजदूर आंदोलन को लेकर मार्क्सवादी विचारधारा अपने पैर फैला रही थी। कम्युनिस्ट जहां मालिक और मजदूर के बीच वर्ग संघर्ष देख रहे थे, वहीं दत्तोपंत ठेंगड़ी ने मालिक और मजदूर में सौहार्द और समन्वय स्थापित करते हुए मजदूरों के हक की लड़ाई खड़ी की। वित्त अधिकारी एमके सिंह ने छात्रों को विधि के क्षेत्र में उच्च मानक स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। स्वागत भाषण डॉ. अनुराग मिश्र ने एवं कार्यक्रम का संचालन डॉ. वनिता सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के निदेशक मंगला प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर प्रो. राम नारायन, प्रो .अजय प्रताप सिंह, डॉ. मनीष गुप्ता, श्रीप्रकाश यादव, आशीष जायसवाल, प्रियंका सिंह, अभिषेक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed