फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Dengue mosquitoes are not growing anywhere near your homes

कहीं आपके घरों के आसपास भी तो नहीं पनप रहे डेंगू के मच्छर

Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dengue mosquitoes are not growing anywhere near your homes
जिला अस्पताल स्थित डेंगू वार्ड में लटकता ताला। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। संचारी रोग के खिलाफ अभियान चलाने के बावजूद डेंगू के मच्छरों पर नियंत्रण नहीं हो पाया है। बदलापुर में डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि शहरों और कस्बों में गंदगी और जलभराव के चलते मच्छर पनप रहे हैं। उन पर नियंत्रण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। इसके चलते गंदगी का अंबार लगा है। नालियां कचरे से पटी पड़ी है। बारिश के मौसम में गंदगी के चलते मच्छरों का संक्रमण फिर बढ़ने लगा है। मच्छरों से बचाव के लिए न तो दवा का छिड़काव कराया गया और न फागिंग कराई गई। इससे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया के फैलने की आशंका है। करीब एक माह पहले फागिंग कराई गई थी। इसके बाद से जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर मलेरिया और डेंगू पैदा करने वाले लार्वा का घर-घर सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के दौरान कई घरों में डेंगू के लार्वा मिले हैं।
विज्ञापन

शहर में शहीद भगत सिंह पार्क सब्जी मंडी, कर्मचारी कॉलोनी, कलेक्ट्रेट और अटाला मस्जिद के पीछे खाली स्थान पर कचरे का ढेर लगा है। शहीद भगत सिंह पार्क के बगल तो कचरे में दिन भर छुट्टा पशु मुंह मारते रहते हैं। दुकानदार भी सब्जी के कचरे को फेकते रहते हैं। इससे उठने वाली दुर्गंध से आसपास के लोगों को जीना दूभर हो रहा है। गंदगी बढ़ने से लोग मलेरिया और डेंगू के संक्रमण से भयभीत हैं। जिम्मेदार संक्रमण को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो स्थिति बिगड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर में सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जा रही है। मच्छरों के संक्रमण से बचाव के लिए कुछ दिन पहले फागिंग कराई गई थी। दवा का भी छिड़काव कराया जा रहा है। लोग अपने से भी सावधानी बरतें। घर में कूलर व साफ सफाई पर ध्यान दें। सोते समयमच्छरदानी का प्रयोग करें। -संतोष कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed