फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demonstration of the trade board regarding the massacre

हत्याकांड को लेकर व्यापार मंडल के किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of the trade board regarding the massacre
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खपरहां बाजार निवासी किराना व्यवसायी अखिलेश जायसवाल (45) की हत्या करके अधजली लाश फेंके जाने से आक्रोशित अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान एसओ को निलंबित करने सहित मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की आवाज बुलंद की। साथ ही सीएम को संबोधित तीन सूत्री मांग पत्र डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि मृत शरीर का डीएनए टेस्ट कराया जाए। सिकरारा थानाध्यक्ष सहित समस्त जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जाए। मृतक के परिजन को एक करोड़ रूपये का मुआवजा देते हुये मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जाय। साथ ही इन मांगों को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर सड़क पर उतरकर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed