फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Democracy fighters honored on Emergency Day

Jaunpur News: आपातकाल दिवस पर सम्मानित हुए लोकतंत्र सेनानी

Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Democracy fighters honored on Emergency Day
जौनपुर। कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में बुधवार को आपातकाल दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले सेनानियों व उनके आश्रितों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री बेबी रानी माैर्या रहीं। कार्यक्रम में सबसे पहले आपातकाल पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद सामूहिक हस्ताक्षर अभियान भी चला जिसमें लोकतंत्र की रक्षा और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया। लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को माला पहनकर, अंगवस्त्रम्, घड़ी और पुस्तकें देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशवासियों को विभिन्न त्रासदी विपत्तियों से जूझना पड़ा। आपातकाल दिवस मनाने का उद्देश्य है आम जनता को इससे जुड़ी त्रासदी से अवगत कराना तथा आम जनमानस के अन्दर राष्ट्रीयता और एकता की भावना जागृत करना। न्होंने कहा कि आज के दिन हमें इस बात का संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहे। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने कहा कि आपातकाल के दौरान जिन लोगों ने अपनी आजादी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कीमत पर देश को लोकतांत्रिक रास्ते पर बनाए रखा उनका योगदान अतुलनीय है। डीएमने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोक तात्रिंक सैद्धांतिक मूल्यों की नयी प्रतिबद्धता का अवसर भी है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने आपाताकाल के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में राहुल और सविता पाठक ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। संचालन सलमान शेख ने किया। सभी विकास खंडो में भी आपातकाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा पुष्पराज सिंह, महामंत्री सुशील तिवारी, विनीत शुक्ला पूर्व सैनिक अजीत पांडे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed