फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demanded solution to the problems of employees

Jaunpur News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की

Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demanded solution to the problems of employees
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम से मिला। कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

डीेएम के साथ मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी की मौजूदगी में डॉ. प्रदीप सिंह ने मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्र का हवाला देते हुए प्रत्येक माह कर्मचारी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों से वार्ता का अनुरोध किया। इसे जिलाधिकारी ने स्वीकृत करते हुए संबंधित को पत्र जारी करने का निर्देश दिया। ई-ऑफिस के मुद्दे पर जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों के माह अप्रैल का वेतन रोकने के मुद्दे पर विचार विमर्श के बाद डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को वेतन रिलीज करने का निर्देश दिया। समन्वय समिति की ओर से आयोजित कर्मचारी समस्या सुनवाई चौपाल दिवस में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों की 28 सूत्री मांग पत्र पर डीएम ने समाधान का निर्देश दिया। अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने डीएम के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री देवेश कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष रामकृष्ण पाल, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सरिता सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. फूलचंद कनौजिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed