{"_id":"6860368f5047e3e22407d7b1","slug":"demand-to-stop-the-process-of-merger-of-schools-by-submitting-a-memorandum-jaunpur-news-c-193-1-va11001-136569-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों के विलय की प्रक्रिया रोकने की मांग
विज्ञापन
जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों के विलय करने के निर्णय के विरोध में यूटा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी के प्रतिनिधि मंडल शनिवार को युवा खेल एवं कल्याण राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव से मिला। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। विद्यालयों के विलय पर रोक लगाने के लिए प्रतिनिधि मंडल ने बारी-बारी से शाहगंज विधायक रमेश सिंह, मल्हनी विधायक लकी यादव और मुंगरा बादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल को भी ज्ञापन सौंपा गया। शिक्षकों ने अनुरोध किया कि शासन द्वारा जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बच्चों के हित में नहीं है। छात्रों के हित को देखते हुए इस निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया गया। इससे छात्रहित एवं अभिभावक हित दोनों सुरक्षित रह सके। इस अवसर पर चंद्रेश यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष , अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह शैलेंद्र सिंह, संजय सिंह, रमेश सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विद्यालय को बचाने के लिए चलाया हस्ताक्षर अभियान
बदलापुर। पहितियापुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के विलय के विरोध में सरकारी स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध के तीसरे दिन शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। सात दशक पूर्व से संचालित उक्त विद्यालय को समायोजित किये जाने से अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों को चिंता सता रही है कि उनके छोटे-छोटे बच्चे ढ़ाई किमी दूर हाइवे होते हुए सिंगरामऊ कैसे जाएंगे। यदि कोई दुर्घटना होती है तो इसके जिम्मेदार कौन होगा। इसी को बात को ग्रामीण संघर्ष समिति बनाकर लगातार तीन दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे दिन लोगों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध जताया। कहा कि गांव के विद्यालय को बचाने के लिए हमारा संघर्ष हर मोर्चे पर जारी रहेगा। इस अवसर पर मिथिलेश मौर्य, दिलीप खरवार, राम सिंगार दूबे, रितिक दुबे, संजय , मोनू , लालता प्रसाद, जुबेर अहमद आदि उपस्थित रहे। संवाद