फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to stop the construction on the disputed land

विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकवाने की मांग

Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to stop the construction on the disputed land
दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश पारित होने के बाद विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण को लेकर अधिवक्ता सोमवार को उपजिलाधिकारी ज्योती सिंह से मिल कर ज्ञापन सौपे। इस दौरान विवादित भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने की मांग की। रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर पूराफगुई गांव निवासी विजय बहादुर की भूमि स्थित है। आरोप है कि दीवानी न्यायालय में स्थगन आदेश के बावजूद इस भूमि पर कुछ लोग निर्माण कर रहे हैं। मना करने पर मारपीट के लिये आमादा हैं। अधिवक्ताओं ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी, जिसके बाद एसडीएम ने कोतवाल दिनेश प्रकाश पाण्डेय को तत्काल मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रोकवाने का आदेश दिया। साथ ही दोनों पक्षों को अपने कागजातों सहित तहसील में तलब किया है। पत्रक देने वालों में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुंवर भारत सिंह, महामंत्री अवनींद्र दुबे, दिनेश चंद्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, प्रेम चंद्र विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद विन्द, जितेंद्र श्रीवास्तव, भारत लाल यादव, पवन गुप्ता, आशीष, अनुराग विश्वकर्मा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed