फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand to get the son's dead body out of the grave for postmortem

Jaunpur News: बेटे का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग

Sat, 26 Aug 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Demand to get the son's dead body out of the grave for postmortem
मोबारकपुर बाजार में एक सप्ताह पूर्व उपचार के दौरान बालक की हुई मौत के मामले में पीड़ित पिता ने शनिवार को जिलाधिकारी से फरियाद लगाई। आरोप लगाया कि कथित चिकित्सक पर गैरइरादतन हत्या का केस तो दर्ज हो गया है, लेकिन कब्र में दफनाये गये मृत बालक के शव का पोस्टमार्टम पुलिस नहीं करा रही है। घटना के बाद से ही आरोपी कथित चिकित्सक फरार चल रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर गांव निवासी रोहित विश्वकर्मा ने आरोप लगाया था कि उनके आठ वर्षीय पुत्र शिवांश के पैर में फोड़ा फुंसी हो गया था। जिसका इलाज कराने वह 19 अगस्त को चिकित्सक पिंटू यादव के पास गया था। डाॅक्टर के द्वारा बालक को इंजेक्शन दिया गया। उसके तुरंत बाद शिवांश को उल्टी हुई। उसके बाद वह बेहोश हो गया। जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता का कहना था कि बेटे की मौत के सदमे से वह मानसिक संतुलन खो चुका था। लोगों के बहकावे में आकर शव को पिलकिछा घाट पर दफना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed