फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for repair of dilapidated bridge has also been raised in the assembly

विधानसभा में भी उठ चुका है जर्जर पुल के मरम्मत की मांग

Wed, 02 Nov 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demand for repair of dilapidated bridge has also been raised in the assembly
जौनपुर। नगर के शास्त्री पुल की दीवार टूटकर गिर चुकी हैं और वहीं पर इसका पाथ-वे जर्जर होकर गिरने की स्थिति में है। ऐसे में यहां भी गुजरात के मोरबी जैसा बड़ा हादसा हो सका है। पुल की मरम्मत के लिए लंबे समय से पत्राचार चल रहा है, लेकिन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा रहा है। इसके लिए जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय विधानसभा में आवाज भी उठा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने प्रमुख सचिव व जिलाधिकारी से भी मरम्मत की मांग की है। सेतु निगम लखनऊ की तरफ से सर्वे कर 5.29 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज तो दिया गया लेकिन बजट आज तक नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने बताया कि अखबारों में माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर, गाजीपुर, प्रयागराज समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 29 पुल जर्जर हैं। किसी पुल की सरिया निकल चुकी हैं, तो कहीं रेलिंग टूटी हैं। ऐसे में इसको संज्ञान में लेकर विधानसभा में इसकी मरम्मत व बजट की मांग को उठाया था। साथ ही जिलाधिकारी, सेतु निगम से पूछा गया तो इसके एवज में यह जानकारी दी गई कि 5.29 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है, इसकी मंजूरी मिलने का इंतजार है। लगता है भाजपा सरकार के जिम्मेदार किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे है।
विज्ञापन

पुल के इन चीजों की होगी मरम्मत ...
एक्शपेंशन ज्वाइंट बदले जाएंगे, ड्रेनेज स्पाउट सहीं किए जाएंगे, बियरिंग की ग्रीसिंग आयलिंग, जंग लगी सरिया में कंक्रीट भरेंगे, पुल की सरफेस सही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री पुल की मरम्मत के लिए सेतु निगम लखनऊ की इकाई ने सर्वे किया है, इसके लिए 5.29 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत कराएगा।
- जेपी गुप्ता, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed