फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Demand for not setting up a counting center in the Eastern University campus

पूविवि परिसर में मतगणना केंद्र नहीं बनाने की मांग

Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Demand for not setting up a counting center in the Eastern University campus
विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर को मतगणना के लिए अधिग्रहीत किए जाने पर शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन के जरिए डा. विजय कुमार सिंह ने अवगत कराया कि जनवरी से जून माह तक विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा एवं मूल्यांकन, अंक पत्र तैयार करने के साथ ही तमाम कार्य होते रहते हैं। मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश के विभिन्न जनपदों के काफी संख्या में शिक्षक एकत्र होते हैं। दिसंबर माह में हुई परीक्षा का मूल्यांकन कार्य इसी जनवरी माह में शुरू हो जाएगा। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा भी जनवरी माह से शुरू हो जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप निर्गत शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार परीक्षाफल का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया भी चलती रहती है। डा. हरिओम त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत समय से कार्य का संपादन करना है। डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि मतगणना स्थल बनाए जाने पर कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में मतगणना स्थल के रूप में विवि परिसर को अधिग्रहण से मुक्त किया जाना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डा. विपिन कुमार सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed